Prabhat Chingari
अपराधउत्तराखंड

नशे के सौदागर सलाखों के पीछे, अल्टो कार से मिली भारी मात्रा में चरस

 

 

देहरादून,  पुलिस ने नशा कारोबार के खिलाफ एक और बड़ी कार्रवाई करते हुए दो तस्करों को दबोच लिया। उनके कब्जे से 1 किलो 605 ग्राम अवैध चरस बरामद हुई है, जिसकी कीमत बाजार में 3 लाख 20 हजार रुपये से अधिक बताई जा रही है। पुलिस ने तस्करी में प्रयुक्त अल्टो कार को भी जब्त कर लिया है।

 

जानकारी के मुताबिक, थाना सहसपुर पुलिस टीम ने धर्मावाला चौक से कुल्हाल की ओर जाने वाले मार्ग पर चेकिंग के दौरान HP 08 AA 0250 नंबर की एक अल्टो कार को रोका। तलाशी में कार से भारी मात्रा में चरस बरामद हुई। मौके पर पुलिस ने कार सवार दो युवकों —

चतर सिंह (35) पुत्र रति राम और मंजीत राणा (22) पुत्र मोती सिंह, दोनों निवासी कुपवी, जिला शिमला (हिमाचल प्रदेश) — को गिरफ्तार कर लिया।

 

पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने कबूल किया कि वे यह चरस हिमाचल प्रदेश से लाकर देहरादून के मजदूरों और नशे के आदी लोगों को ऊंचे दामों पर बेचने की फिराक में थे। उन्होंने बताया कि यह माल उन्हें अपने गांव के ही एक व्यक्ति राजेन्द्र सिंह से सस्ते दामों पर मिला था। राजेन्द्र फिलहाल पुलिस की पकड़ से बाहर है और उसकी गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिए गए हैं।

 

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के “ड्रग्स फ्री देवभूमि 2025” विजन के तहत जिलेभर में नशे के खिलाफ अभियान और सख्त किया गया है। पुलिस लगातार नशा तस्करों पर नकेल कस रही है और किसी भी कीमत पर नशे का धंधा नहीं पनपने दिया जाएगा।

 

Related posts

ग्राफिक एरा में ग्राफेस्ट-25 का शानदार आगाज, छात्र-छात्राओं पर केंद्रित रहेगा ग्राफेस्ट- डॉ. घनशाला

prabhatchingari

उत्तराखंड क्रांति दल ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर किया जोरदार प्रदर्शन, विधानसभा कूच के दौरान तोड़े तीनों बेरियर

cradmin

CCTV फुटेज एक रिकार्ड और आरटीआई के दायरे में,तब तक देने से इंकार नहीं जब तक संप्रभुता, सुरक्षा एवं व्यक्तिगत सुरक्षा के लिए खतरा न हो..आईसी योगेश भट्ट

prabhatchingari

युवाओं के बीच पहुंचे सीएम धामी, परीक्षा प्रकरण में सीबीआई जांच की संस्तुति

cradmin

कृषि मंत्री ने वन्य जीवों से फसल क्षति की समस्या के निराकरण को लेकर अधिकारियों को ठोस नीति बनाने के दिए निर्देश।

prabhatchingari

एसोसिएशन ऑफ अलायंस क्लब इंटरनेशनल द्वारा एक गोष्ठी का आयोजन किया गया।

prabhatchingari

Leave a Comment