Prabhat Chingari
उत्तराखंडशिक्षा

गणित है नवाचार की आधारशिला

 

 

देहरादून, । यूनिवर्सिटी ऑफ़ दिल्ली के प्रोफेसर डा. आदर्श आनंद ने कहा कि गणित केवल एक शैक्षणिक विषय नहीं बल्कि ज्ञान, शोध और आधुनिक नवाचार की आधारशिला है। यही कारण है कि आज ऐसा कोई भी क्षेत्र नहीं जहां गणित की अनिवार्य उपस्थित ना हो।

 

वह आज ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी में सत्र को संबोधित कर रहे थे। डा. आनंद ने कहा कि गणित हमारे दैनिक जीवन का अभिन्न हिस्सा है। उन्होंने प्रेजेंटेशन के माध्यम से शोध में गणित की बढ़ती भूमिका और इसके उभरते शोध क्षेत्र पर विस्तार से चर्चा की।

 

इस सत्र का आयोजन ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी के डिपार्मेंट आफ मैथमेटिक्स ने किया। सत्र में डीन ऑफ रिसर्च कोलैबोरेशन डा. मांगेराम, डिपार्टमेंट हेड डा. सत्यजीत सिंह के साथ अन्य शिक्षक-शिक्षिकाएं और छात्र-छात्राएं मौजूद रहे। सत्र का संचालन डा. सृष्टि खारोला ने

किया।

Related posts

देहरादून का प्रतिष्ठित होटल ‘द सॉलिटेयर’ बना ‘प्राइड प्रीमियर सॉलिटेयर

cradmin

आर्यन स्कूल में एमयूएन और युवा संसद सम्मेलन का भव्य आयोजन

cradmin

ऑपरेशन कालनेमि : ढोंगियों पर कहर बनी दून पुलिस

cradmin

उत्तराखंड बनेगा ‘आध्यात्मिक राजधानी’ : दोनों मंडलों में स्प्रिचुअल इकोनॉमिक ज़ोन की तैयारी तेज

cradmin

ग्राफिक एरा का मैनकाइंड एग्रीटेक से एमओयू

prabhatchingari

मुख्यमंत्री ने किया पवित्र छड़ी यात्रा का शुभारंभ

cradmin

Leave a Comment