Prabhat Chingari
व्यापार

मैक्स फैशन इन गर्मियों में लेकर आए डिज़नी के ‘लिलो एण्ड स्टिच’ से प्रेरित ट्रॉपिकल कलेक्शन

देहरादून:-डिज़नी के लिलो एण्ड स्टिच की थिएटर में रिलीज़ से पहले- मैक्स फैशन ने किड्स, टीन्स एवं यूथ के लिए अपने नए कलेक्शन का अनावरण किया है। यह शानदार कलेक्शन आईलैण्ड भावना एवं ट्रॉपिकल आकर्षण के साथ अपने प्रशंसकों को नए और रोमांचक स्टाइल्स लेकर आया है।

‘हमने तकरीबन एक दशक पहले डिज़नी थीम पर आधारित अपना पहला कलेक्शन लॉन्च किया था, हम हमेशा से डिज़नी की सदाबहार कहानियों से प्रेरित रहे हैं।’ मैक्स फैशन के डिप्टी सीईओ सुमित चंदना ने कहा। ‘‘क्लासिक कलानियों से प्रेरणा लेना हमारे युवा उपभोक्ताओं को हमारे कलेक्शन के साथ जोड़ने का अच्छा तरीका है। ‘लिलो एण्ड स्टिच’ थीम पर आधारित यह नया कलेक्शन डिज़नी के साथ हमारी मजबूत क्रिएटिव साझेदारी की पुष्टि करता है।

मैक्स फैशन, जिसे अपने ट्रेंडी एवं सुलभ परिधानों के लिए जाना जाता है, ने 24 मई को मुंबई के मेगुमी में एक लाईव शो के दौरान इस वाइब्रेन्ट कलेक्शन का लॉन्च किया। इस अवसर पर जाने-माने इन्फ्लुएंसर्स अपने बच्चों के साथ रोमांचक फैशन वॉक करते नज़र आए, जिन्होंने कहानी की आईलैण्ड भावना को जीवन में उतारा। अभिनेत्री बिपाशा बासु इस शो की शो-स्टॉपर रहीं, जिन्होंने कलेक्शन के स्टाइलिश आकर्षण को दर्शाया। फिल्म से प्रेरित एलीमेन्ट्स, वाइब्रेन्ट प्रिंन्ट तथा ओरेंज, ब्रीज़ी ब्लू, रिफ्रेशिंग ग्रीन एवं ड्रीमी पेस्टल्स से सजे ब्राईट समर पैलेट को भव्यता के साथ पेश किया गया।

‘पिछले कुछ सालों के दौरान मैक्स फैशन का कलेक्शन कैरेक्टर-उन्मुख लाइसेंसिंग से प्रेरित रहा है, जो रचनात्मकता के साथ मशहूर कैरेक्टर्स को फैशन में लाकर उपभोक्ताओं को लुभाता रहा है। यह हमें बड़े, रचनात्मक एवं बोल्ड तरीकों से दर्शकों के साथ जुड़ने के रोमांचक अवसर भी देता है।’प्रिया निझारा, डायरेक्टर, डिज़नी कन्ज़्यूमर प्रोडक्ट्स इंडिया ने कहा

Related posts

हायर ने इनोवेटिंग ‘इन इंडिया, फॉर इंडिया’ के 20 सालों का जश्न मनाया, अपने नए दृष्टिकोण ‘मोर क्रिएशन्स, मोर पॉसिबिलिटीज़’ का किया अनावरण

prabhatchingari

होंडा मोटरसाइकिल ने लॉन्‍च किया नया Dio 125

prabhatchingari

डेस्टिनेशन वेडिंग एवं हॉस्पिटैलिटी सेक्टर में उत्तराखंड के महिलाओं का बढ़ रहा प्रभाव

prabhatchingari

ऑडी इंडिया ने देहरादून में दो नई सुविधाओं का शुभारंभ…

cradmin

एक्शन टेसा ने राष्ट्रीय कारपेंटर दिवस मनाकर लकड़ी के फर्नीचर उद्योग के कारीगरों को किया सम्मानित

cradmin

हार्पिक ने नया हार्पिक बाथरूम अल्ट्रा क्लीनर लॉन्च किया…

cradmin

Leave a Comment