Prabhat Chingari
उत्तराखंड

अवैध प्लॉटिंग पर MDDA का बुलडोजर, 10 बीघा भूमि खाली कराई

 

देहरादून।मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने प्राधिकरण क्षेत्र में बढ़ती अवैध प्लॉटिंग और अनधिकृत निर्माण के खिलाफ सख़्त रुख अपनाते हुए व्यापक स्तर पर ध्वस्तीकरण अभियान तेज कर दिया है। उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी के स्पष्ट निर्देशों के क्रम में प्रवर्तन टीमें लगातार फील्ड में उतरकर नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई कर रही हैं।

इसी क्रम में एमडीडीए द्वारा सलियावाला, धौलास, देहरादून क्षेत्र में नीरज शर्मा एवं अन्य व्यक्तियों द्वारा की जा रही लगभग 08 से 10 बीघा भूमि में अवैध प्लॉटिंग पर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की गई। जांच में पाया गया कि उक्त प्लॉटिंग बिना स्वीकृत लेआउट एवं निर्धारित मानकों के विपरीत की जा रही थी। नियमानुसार कार्रवाई करते हुए पूरी अवैध प्लॉटिंग को ध्वस्त कर दिया गया।

यह कार्रवाई संयुक्त सचिव गौरव चटवाल के आदेशों के अनुपालन में की गई। ध्वस्तीकरण अभियान के दौरान सहायक अभियंता सुर्जीत सिंह रावत, अवर अभियंता हर्षित मौठानी, संबंधित सुपरवाइजर एवं पर्याप्त पुलिस बल मौके पर मौजूद रहा। अभियान शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित ढंग से संपन्न कराया गया।

एमडीडीए ने स्पष्ट किया है कि प्राधिकरण क्षेत्र में अवैध निर्माण एवं अवैध प्लॉटिंग के विरुद्ध आगे भी सख़्त कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी। आम नागरिकों से अपील की गई है कि किसी भी प्रकार की भूमि खरीद या निर्माण कार्य से पूर्व प्राधिकरण से आवश्यक स्वीकृतियां अवश्य प्राप्त करें।

अवैध निर्माण बर्दाश्त नहीं: उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी

एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने कहा कि प्राधिकरण क्षेत्र में अवैध निर्माण और अवैध प्लॉटिंग को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यह कार्रवाई पूरी तरह नियमों के तहत और जनहित में की जा रही है। हमारा उद्देश्य सुनियोजित विकास और पर्यावरण संरक्षण को सुनिश्चित करना है। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख़्त से सख़्त कार्रवाई जारी रहेगी।

जनता से अपील—अवैध कॉलोनियों में निवेश से बचें

एमडीडीए सचिव मोहन सिंह बर्निया ने कहा कि प्रवर्तन टीमें लगातार निरीक्षण कर रही हैं। अवैध मामलों में ध्वस्तीकरण, सीलिंग एवं नोटिस की कार्रवाई की जा रही है। आम जनता से अनुरोध है कि अवैध कॉलोनियों में निवेश न करें और किसी भी निर्माण से पहले प्राधिकरण से पूरी जानकारी एवं स्वीकृति अवश्य लें।

 

Related posts

यूनियन बैंक ऑफ इंडिया को मूडीज़ द्वारा एसक्यूएस2– “बहुत अच्छी संवहनीयता गुणवत्ता” रेटिंग

cradmin

देहरादून चार लोकसभाओं के कार्यालयों का वचुर्वल माध्यम से दुष्यंत गौतम नें कार्यालय का किया उद्घाटन,

prabhatchingari

सूचना विभाग की झांकी को मिला पहला स्थान

prabhatchingari

भाजपा 31 अक्टूबर से सभी विधानसभा क्षेत्रों में निकालेगी पदयात्रा…

cradmin

दून पुलिस फिर बनी मददगार – कांवड़ यात्रियों की मदद कर पेश की मानवता की मिसाल

cradmin

आईसीआईसीआई बैंक ने लौटाए विधवा शोभा के घर के कागजात; परिवार संग कलेक्टेट पहुँची शुक्रिया कहने

cradmin

Leave a Comment