,

दर्शन व्यवस्था व श्रद्धालुओं की सुविधाओं को लेकर बीकेटीसी अध्यक्ष को सौंपा ज्ञापन

By: Naveen Joshi

On: Saturday, May 23, 2026 5:48 PM

Google News
Follow Us
------

 

चमोली (प्रदीप लखेड़ा)।

श्री बदरीनाथ धाम में विभिन्न संगठनों, हकहकूकधारियों, तीर्थ पुरोहितों, व्यापारियों एवं स्थानीय हितधारकों ने दर्शन व्यवस्था, श्रद्धालुओं की सुविधाओं तथा यात्रा संचालन से जुड़े विभिन्न विषयों को लेकर बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी को ज्ञापन सौंपा।

बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी 22 मई को श्री बदरीनाथ धाम पहुंचे, जहां उन्होंने भगवान बदरीविशाल के दर्शन एवं पूजा-अर्चना की। इसके बाद देर शाम तक उन्होंने धाम में विभिन्न हकहकूकधारियों, तीर्थ पुरोहितों, व्यापार सभा, होटल एसोसिएशन तथा स्थानीय संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर संवाद स्थापित किया।

बैठक के दौरान विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों ने चारधाम यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा, दर्शन व्यवस्था, यातायात, स्थानीय व्यवस्थाओं एवं अन्य आवश्यक विषयों पर अपने सुझाव रखते हुए ज्ञापन सौंपे। इस पर बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने सभी सुझावों को गंभीरता से सुनते हुए कहा कि प्राप्त सुझावों के अनुरूप आवश्यक कार्यवाही की जा रही है तथा व्यवस्थाओं को और अधिक बेहतर बनाने के लिए समन्वित प्रयास लगातार जारी हैं। उन्होंने कहा कि वह स्वयं श्री बदरीनाथ धाम में पहुंचकर व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर रहे हैं।

हेमंत द्विवेदी ने कहा कि प्रधानमंत्री Narendra Modi के विजन तथा उत्तराखंड के मुख्यमंत्री Pushkar Singh Dhami एवं पर्यटन मंत्री Satpal Maharaj के दिशा-निर्देशन में चारधाम यात्रा सुगमता के साथ संचालित हो रही है। उन्होंने बताया कि यात्रा शुरू होने के एक माह के भीतर ही पांच लाख से अधिक श्रद्धालु श्री बदरीनाथ धाम तथा साढ़े सात लाख से अधिक श्रद्धालु भगवान केदारनाथ के दर्शन कर चुके हैं। अब तक कुल साढ़े तेरह लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने दोनों धामों में दर्शन किए हैं।

उन्होंने कहा कि देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं को सरल एवं सुगम दर्शन कराना बीकेटीसी की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसके लिए मंदिर समिति, प्रशासन एवं संबंधित विभागों के साथ समन्वय स्थापित कर व्यवस्थाओं को लगातार सुदृढ़ किया जा रहा है।

बीकेटीसी अध्यक्ष ने कहा कि यात्रा सीजन में श्रद्धालुओं की संख्या निरंतर बढ़ रही है, ऐसे में व्यवस्थाओं को अधिक व्यवस्थित एवं सुचारु बनाने के लिए सभी हितधारकों का सहयोग आवश्यक है। उन्होंने स्थानीय लोगों, व्यापारियों एवं तीर्थ पुरोहितों के सहयोग की सराहना करते हुए कहा कि सामूहिक प्रयासों से ही चारधाम यात्रा सफलतापूर्वक संचालित हो रही है।

इस अवसर पर श्री डिमरी धार्मिक केंद्रीय पंचायत अध्यक्ष आशुतोष डिमरी, पंडा पंचायत अध्यक्ष प्रवीण ध्यानी, मंदिर समिति सदस्य धीरज मोनू पंचभैया, होटल एसोसिएशन अध्यक्ष राजेश मेहता, पूर्व सदस्य भाष्कर डिमरी, रजनीश भट्ट, प्रभारी अधिकारी गिरीश चौहान, मंदिर अधिकारी राजेंद्र चौहान, धर्माधिकारी स्वयंबर सेमवाल, पूर्व धर्माधिकारी भुवन चंद्र उनियाल, प्रमोद नौटियाल, विनोद डिमरी, श्रीकांत बडोला, बीपी नैथानी, संदीप भट्ट, अखिल पंवार, कुबेर देवरा समिति अध्यक्ष उत्तम मेहता, राम नारायण भंडारी सहित अनेक लोग मौजूद रहे।

Static 1 Static 1

Naveen Joshi

For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Leave a Comment