Advertisement

मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता रैली…

By: Naveen Joshi

On: Friday, October 9, 2026 5:46 PM

Google News
Follow Us

देहरादून , । ग्राफिक एरा में छात्र-छात्राओं ने जागरूकता रैली निकालकर मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ी भ्रांतियों को दूर करने और समाज में संवेदनशीलता को बढ़ावा देने का संदेश दिया।

 

ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी में आज विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर ‘उड़ान 2.0’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के तहत छात्र-छात्राओं ने क्लेमेंट टाउन के विभिन्न क्षेत्रों में जागरूकता रैली निकालकर मानसिक स्वास्थ्य के महत्व, मानसिक समस्याओं को लेकर समाज में व्याप्त भ्रांतियों को दूर करने और इससे जूझ रहे लोगों के प्रति संवेदनशीलता बढ़ाने के लिए लोगों को जागरूक किया। इस कार्यक्रम का आयोजन ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी के शान-मनाह क्लब और डिपार्टमेंट ऑफ ह्यूमैनिटीज एंड सोशल साइंसेज ने संयुक्त रूप से किया।

For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment