Advertisement

योग से स्वस्थ जीवन का संदेश, उत्तराखंड सब एरिया ने मनाया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

By: Naveen Joshi

On: Sunday, June 21, 2026 4:02 PM

Google News
Follow Us

 

देहरादून। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 के अवसर पर मुख्यालय उत्तराखंड सब एरिया द्वारा गढ़ी कैंट स्थित परिसर में उत्साहपूर्वक योग सत्रों का आयोजन किया गया। ‘योग – अनंत आयु के लिए प्रकाश’ तथा ‘योग से स्वस्थ जीवन’ की थीम पर आयोजित कार्यक्रम में सैनिकों एवं उनके परिवारों ने बढ़-चढ़कर भागीदारी की।

कार्यक्रम का उद्देश्य शारीरिक स्वास्थ्य को सुदृढ़ बनाना, मानसिक शांति को बढ़ावा देना तथा दैनिक जीवन में सहनशीलता और सकारात्मकता का विकास करना था। प्रतिभागियों ने योग और प्राणायाम के विभिन्न अभ्यासों में हिस्सा लेकर स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संकल्प लिया।

योग सत्र का शुभारंभ वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ हुआ। इस दौरान ऐसे सरल एवं व्यवहारिक योगासनों तथा प्राणायाम तकनीकों का अभ्यास कराया गया, जिन्हें आसानी से दैनिक दिनचर्या में शामिल किया जा सके। कार्यक्रम में सभी आयु वर्ग के लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

यह आयोजन इंडियन योगिनी एसोसिएशन, अध्य कौशलम् ट्रस्ट तथा पतंजलि योगपीठ के सहयोग से संपन्न हुआ। योग सत्रों का संचालन साध्वी देवदिति एवं सुश्री शिखा ने किया। मुख्यालय उत्तराखंड सब एरिया ने योग प्रशिक्षकों एवं सहयोगी संस्थाओं के योगदान की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन समाज में स्वास्थ्य, अनुशासन और सकारात्मक जीवन मूल्यों को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

कार्यक्रम के माध्यम से योग को दैनिक जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाने तथा ‘हर काम देश के नाम’ के संकल्प के साथ स्वस्थ एवं सशक्त भारत के निर्माण का संदेश दिया गया ।

For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment