,

मिशन शिक्षण संवाद उत्तराखंड के स्वयंसेवी शिक्षकों की डायट गौचर में एक दिवसीय गोष्ठी संपन्न हुई

By: prabhatchingari

On: Tuesday, June 25, 2024 5:28 PM

Google News
Follow Us
------

*मिशन शिक्षण संवाद उत्तराखंड के स्वयंसेवी शिक्षकों की डायट गौचर में एक दिवसीय गोष्ठी संपन्न हुई*
चमोली ( प्रदीप लखेड़ा )
मिशन शिक्षण संवाद उत्तराखंड के स्वयं सेवी शिक्षको की जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान गौचर में एक दिवसीय राज्य स्तरीय शैक्षिक उन्नयन गोली संपन्न हुई।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विख्यात संस्कृति कर्मी, संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार से सम्मानित, हे०न०व०ग०वि० के प्रोफेसर (डॉ०) दाता राम पुरोहित ने कहा कि मिशन शिक्षण संवाद शिक्षा के उत्थान के लिए महत्वपूर्ण कार्य कर रहा है। गोष्ठी में प्रदेश भर के दो सौ शिक्षकों ने प्रतिभाग किया।
कार्यक्रम में मुख्य शिक्षा अधिकारी चमोली और मुख्य शिक्षा अधिकारी रूद्रप्रयाग ने भी सम्बोधित किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए डायट गौचर के प्राचार्य आकाश सारस्वत ने कहा कि हम सबको मिलकर शिक्षा के उत्थान के लिए काम करना होगा। उन्होंने शिक्षकों का आवाह्न करते हुए कहा कि सभी को अपने अपने स्तर पर नैतिकता व निस्वार्थता के साथ काम करना होगा। मिशन शिक्षण संवाद के कुमाऊँ संयोजक सन्तोष जोशी ने मिशन शिक्षण संवाद द्वारा छात्रों व उनके मार्गदर्शक शिक्षकों को दिये जाने वाले विभिन्न सम्मान कार्यक्रमों के बारे में विस्तृत जानकारी दी। गढ़वाल संयोजक माधव सिंह नेगी ने मिशन शिक्षण संवाद की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि अभी तक 7 सैकड़े से अधिक बच्चों को बाल रत्न सम्मान से नवाजा जा चुका है।
कार्यक्रम का संचालन करते हुए रूद्रप्रयाग के सारा भाई टीचर साइन्टिस्ट नेशनल अवार्ड तथा शैलेश मटियानी शिक्षक सम्मान से सम्मानित शिक्षक हेमंत चौकियाल ने कहा कि मिशन शिक्षण संवाद ने शिक्षकों को कोरोना काल में भविष्य की जरूरत ऑन लाइन शिक्षण प्रणाली में कुशल बनाने के लिए महत्वपूर्ण कार्य करते हुए, शिक्षकों का आत्मविश्वास बढ़ाने का महत्वपूर्ण कार्य किया है। कार्यक्रम में विभिन्न जनपदों के संयोजक चम्पावत से आर ०सी०जोशी,अल्मोड़ा डॉ० सुमन बिष्ट, रूद्रप्रयाग कमल बिष्ट, पौड़ी रीता सेमवाल, टिहरी डॉ० माला मंमगांईं सहित 2 सौ से अधिक शिक्षकों ने प्रतिभाग किया। मेजबान जनपद की संयोजक श्वेता रावत व बीना मैठाणी ने सभी का आभार व धन्यवाद किया।
कार्यक्रम में 7 शिक्षकों को अनमोल शिक्षक रत्न सम्मान, 7 विद्यालयों को मेरा विद्यालय मेरा गौरव सम्मान, 63 छात्रों को बालरत्न सम्मान, 4 दानी दाताओं को ग्राम दानरत्न सम्मान व 60 शिक्षकों को उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम को सम्पन्न करवाने में डायट गौचर के प्राचार्य आकाश सारस्वत सहित समस्त डायट फैकल्टी व डी एल एड प्रशिक्षुओं का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Static 1 Static 1

prabhatchingari

I am a passionate editor who loves to cover each and every news and present it forward . For Promotion Related Queries Contact :- 9897399127
For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Leave a Comment