Advertisement

,

अंकिता भंडारी मामले पर चुप्पी से मोदी सरकार की संवेदनहीनता उजागर: अभिनव थापर

By: Naveen Joshi

On: Tuesday, April 14, 2026 3:37 PM

Google News
Follow Us
------

देहरादून:उत्तराखंड कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता अभिनव थापर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के देहरादून दौरे पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में महिला आरक्षण जैसे मुद्दों पर विस्तार से बात की, लेकिन प्रदेश की चर्चित अंकिता भंडारी मामले में न्याय और कथित VIP को सजा दिलाने जैसे गंभीर विषय पर पूरी तरह चुप्पी साधे रखी।

थापर ने कहा कि यह न केवल दुर्भाग्यपूर्ण है, बल्कि सरकार की संवेदनहीनता को भी दर्शाता है। उन्होंने आरोप लगाया कि अंकिता भंडारी के परिजनों द्वारा हाईकोर्ट के जज की निगरानी में CBI जांच की मांग को लेकर दी गई शिकायत को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नजरअंदाज कर दिया, जबकि अन्य मामलों में सरकार ने तत्परता से CBI जांच की घोषणा की।

कांग्रेस प्रवक्ता ने यह भी कहा कि अब तक इस मामले में CBI जांच के टर्म्स ऑफ रेफरेंस (TOR) सार्वजनिक नहीं किए गए हैं और कथित VIP आज भी सत्ताधारी दल में प्रभावशाली पदों पर बने हुए हैं। इससे पूरे प्रकरण पर संदेह उत्पन्न होता है और सरकार की मंशा पर सवाल खड़े होते हैं।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री हर बार देहरादून आकर “मन की बात” करते हैं, लेकिन उत्तराखंड की अस्मिता से जुड़े इस संवेदनशील मामले पर एक शब्द तक नहीं बोलते। यह दर्शाता है कि सरकार जवाबदेही से बच रही है।

अंत में थापर ने कहा कि प्रदेश की जागरूक जनता इस अन्याय को नहीं भूलेगी और आने वाले समय में इसका जवाब जरूर देगी।

Static 1 Static 1

Naveen Joshi

For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Leave a Comment