Advertisement

,

मोदी के जीवन संघर्ष व समर्पण प्रदर्शनी में हुआ प्रदर्शित

By: Naveen Joshi

On: Saturday, September 20, 2025 3:02 PM

Google News
Follow Us
------

 

 

देहरादून, भारतीय जनता पार्टी महानगर कार्यालय में आज सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के अंतर्गत देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जीवन चरित्र पर आधारित प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी का उद्घाटन प्रदेश भाजपा अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट, राज्यसभा सांसद नरेश बंसल तथा भाजपा महामंत्री संगठन अजय कुमार ने संयुक्त रूप से किया। इस अवसर पर भाजपा महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल ने मुख्य अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बचपन से ही राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानते हुए अपना जीवन देश के समर्पित किया। उनके नेतृत्व में भारत निरंतर विकास की ओर अग्रसर है और आने वाले समय में विश्व पटल पर विकसित राष्ट्र के रूप में खड़ा होगा।

कार्यक्रम के मुख्य वक्ता भाजपा महामंत्री संगठन अजय कुमार ने कहा कि 2014 से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने आर्थिक, तकनीकी और सामाजिक क्षेत्रों में उल्लेखनीय प्रगति की है। प्रधानमंत्री आवास योजना समेत अनेक कल्याणकारी योजनाओं से लाखों परिवार लाभान्वित हुए हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि सेवा पखवाड़ा कार्यक्रमों के माध्यम से मोदी जी का संदेश हर घर तक पहुंचाया जाए। सेवा पखवाड़ा आगामी 2 अक्टूबर तक विभिन्न सेवा कार्यक्रमों के साथ चलता रहेगा। इस अवसर पर राजपुर विधायक खजान दास, रायपुर विधायक उमेश शर्मा ‘काऊ’, कैंट विधायक श्रीमती सविता कपूर, दर्जाधारी मंत्री श्रीमती विनोद उनियाल, मधु भट्ट, श्याम अग्रवाल, प्रदेश महामंत्री कुंदन परिहार, प्रदेश उपाध्यक्ष शैलेंद्र बिष्ट, अनिल गोयल, पुनीत मित्तल, विनय गोयल, आदित्य चौहान, भगवत प्रसाद मकवाना, महानगर उपाध्यक्ष राजेंद्र ढिल्लों, सुनील शर्मा, संकेत नौटियाल, राजेश कंबोज, विजेंद्र थपलियाल, संदीप मुखर्जी, सुरेंद्र राणा, मोहित शर्मा, जैनेंद्र सेमवाल सहित सभी मंडल अध्यक्ष एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।

 

 

 

 

Static 1 Static 1

Naveen Joshi

For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Leave a Comment