---Advertisement---

उत्तराखण्ड विधानसभा का मानसून सत्र 19 से 22 अगस्त तक भराड़ीसैंण में

By: Naveen Joshi

On: Friday, July 11, 2025 6:32 PM

Google News
Follow Us
---Advertisement---

 

देहरादून,
उत्तराखण्ड विधानसभा का आगामी मानसून सत्र 19 अगस्त से 22 अगस्त 2025 तक आयोजित किया जाएगा। यह सत्र प्रदेश के ग्रीष्मकालीन राजधानी भराड़ीसैंण (गैरसैंण) स्थित विधानसभा भवन में संपन्न होगा।

विधानसभा सचिवालय द्वारा इस संबंध में आवश्यक तैयारियाँ शुरू कर दी गई हैं। मानसून सत्र के दौरान सरकार द्वारा विभिन्न विभागीय कार्यों की समीक्षा के साथ ही महत्वपूर्ण विधायी कार्य संपादित किए जाने की संभावना है। इसके अलावा राज्यहित से जुड़े मुद्दों पर सदन में व्यापक चर्चा की अपेक्षा है।

प्रदेश सरकार ने सभी संबंधित विभागों को समय से पूर्व तैयारियाँ पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं, ताकि सत्र के दौरान किसी प्रकार की बाधा उत्पन्न न हो।

 

For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment