---Advertisement---

गैरसैण में 19 अगस्त से शुरू होगा मानसून सत्र, धामी बोले – सरकार पूरी तरह तैयार

By: Naveen Joshi

On: Saturday, August 16, 2025 10:47 PM

Google News
Follow Us
---Advertisement---

 

देहरादून। उत्तराखंड की ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैण के भराड़ीसैंण विधानसभा भवन में 19 अगस्त से मानसून सत्र शुरू होने जा रहा है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि जैसा प्रस्तावित था, सत्र भराड़ीसैंण में ही आयोजित होगा और इसके लिए सरकार पूरी तरह तैयार है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि विधानसभा सत्र को लेकर पहले से ही सभी पक्षों से बातचीत हो चुकी है। सरकार ने सत्र के सुचारु संचालन के लिए संपूर्ण तैयारियां कर ली हैं।

इस बीच विधानसभा सचिवालय की ओर से जानकारी दी गई कि सत्र के लिए अब तक 32 विधायकों से 547 प्रश्न प्राप्त हो चुके हैं। विधानसभा अध्यक्ष ने उच्च स्तरीय अधिकारियों की बैठक कर सुरक्षा एवं अन्य व्यवस्थाओं की समीक्षा की। उन्होंने पुलिस अधिकारियों को विधानसभा परिसर में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए।

सत्र का संचालन नेवा (नेशनल इलेक्ट्रोल वेब एप्लीकेशन) के माध्यम से होगा। इसके लिए आईटीडीए को विशेष निर्देश दिए गए हैं। संचार कंपनियों द्वारा विधानसभा में हाई स्पीड नेटवर्क उपलब्ध कराया जाएगा और पूरे परिसर में वाई-फाई की सुविधा दी जाएगी।

निर्णय लिया गया है कि बिना अनुमति पत्र के किसी भी वाहन को परिसर में प्रवेश नहीं मिलेगा। मंत्रियों और विधायकों की सिफारिश पर सीमित संख्या (दो-दो) में ही आगंतुकों को प्रवेशपत्र जारी होंगे। साथ ही सत्र के दौरान स्वास्थ्य सेवाएं, बिजली और पानी की आपूर्ति सुचारु रखने के निर्देश भी दिए गए हैं

For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment