Advertisement

,

ज्वैलर्स जागरूकता कार्यक्रम में 120 से अधिक सर्राफा व्यापारियों ने लिया भाग

By: Naveen Joshi

On: Tuesday, July 15, 2025 9:41 AM

Google News
Follow Us
------

 

 देहरादून/ पीलीभीत, 
भारतीय मानक ब्यूरो (बीआईएस), देहरादून शाखा कार्यालय द्वारा सोमवार को सॉलिटेयर रिसोर्ट्स एंड बैंक्वेट्स बाय जोर, मंडी समिति रोड, पीलीभीत में ज्वैलर्स जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य स्वर्ण आभूषणों की हॉलमार्किंग, गुणवत्ता मानकों तथा बीआईएस प्रमाणन प्रक्रिया के प्रति सर्राफा व्यवसायियों को जागरूक करना रहा।

कार्यक्रम का आयोजन सर्राफा वेलफेयर एसोसिएशन, पीलीभीत के सहयोग से किया गया। इसमें जिले भर के 120 से अधिक ज्वैलर्स एवं व्यापारी शामिल हुए।

मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित उत्तर प्रदेश सरकार में गन्ना विकास एवं चीनी मिल मंत्री  संजय सिंह गंगवार ने कहा कि हॉलमार्किंग से उपभोक्ता का विश्वास बढ़ता है और उद्योग में पारदर्शिता सुनिश्चित होती है। उन्होंने कहा कि सरकार गुणवत्ता नियंत्रण और ईमानदार व्यापार को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है।

बीआईएस देहरादून के निदेशक  सौरभ तिवारी ने हॉलमार्किंग नियमों और प्रमाणन के लाभों की जानकारी दी और पीलीभीत में एस्सेइंग एवं हॉलमार्किंग केंद्र की आवश्यकता पर बल दिया।
संयुक्त निदेशक  सचिन चौधरी ने तकनीकी पक्षों को सरलता से समझाते हुए अनुपालन से जुड़े बिंदुओं पर विस्तार से प्रकाश डाला।

कार्यक्रम में सर्राफा व्यापार मंडल पीलीभीत के अध्यक्ष  श्याम बाबू तथा व्यापार मंडल के जिला मंत्री  शेली अग्रवाल सहित अन्य गणमान्य व्यापारी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंत में उद्योग प्रतिनिधियों एवं बीआईएस अधिकारियों के मध्य खुले संवाद का आयोजन हुआ, जिससे व्यापारियों की शंकाओं का समाधान भी किया गया।

Static 1 Static 1

Naveen Joshi

For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Leave a Comment