---Advertisement---

दून के 350 से अधिक शॉपिंग कॉम्प्लेक्स पर सीलिंग की तलवार लटकी,एमडीडीए ने नियमों के उल्लंघन पर किया नोटिस जारी

By: prabhatchingari

On: Friday, October 18, 2024 10:02 AM

Google News
Follow Us
---Advertisement---

देहरादून

प्रदेश की राजधानी दून में पार्किंग की शर्तों के उल्लंघन को लेकर 350 से अधिक शॉपिंग कॉम्प्लेक्स और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को नोटिस जारी कर दिए हैं।

दून शहर में बने इन प्रतिष्ठानों को एमडीडीए द्वारा पार्किंग नियमों के पालन में विफल रहने पर सीलिंग की चेतावनी दे दी गई है।

बताते चलें कि एमडीडीए ने दिल्ली में बेसमेंट में चल रहे कोचिंग संस्थान में नाले का पानी घुसने से हुए हादसे के बाद यह कार्रवाई की है।

राजधानी दून में बढ़ते यातायात दबाव के बीच पार्किंग की समस्या भी निरंतर चुनौती बनती रही है। इसके बाद भी तमाम कांप्लेक्स और व्यापारिक प्रतिष्ठानों वाहनों को पार्किंग की सुविधा देने से कन्नी काट रहे हैं।

मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) की बार बार की चेतावनी के बाद भी व्यापारिक प्रतिष्ठान संचालक नहीं मान रहे हैं। अब एमडीडीए ने ऐसे कांप्लेक्स और व्यापारिक प्रतिष्ठानों के विरुद्ध सीलिंग की कार्रवाई करने का मन बनाया है।

राजधानी दून शहर के साथ ही ऋषिकेश, डोईवाला और विकासनगर क्षेत्र में विस्तृत सर्वे के बाद प्राधिकरण ने 350 कांप्लेक्स चिह्नित किए हैं। सभी को सीलिंग नोटिस जारी कर पार्किंग नियमों का पालन कराने की चेतावनी जारी की है।

उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी के निर्देश पर

दिल्ली में बेसमेंट में चल रहे कोचिंग संस्थान हादसे के बाद एमडीडीए द्वारा सबक लेते हुए जिलेभर के कांप्लेक्स और व्यापारिक प्रतिष्ठानों की जांच की गई थी जिसमें क्षेत्रीय अभियंताओं ने बेसमेंट पार्किंग, स्टिल्ट पार्किंग और अन्य पार्किंग इंतजाम की जांच शामिल थी। इस जांच के दौरान कुल 548 प्रतिष्ठानों का परीक्षण किया गया।

जांच टीम को परीक्षण के दौरान पता चला कि वास्तव में 350 प्रतिष्ठानों में पार्किंग शर्तों का उल्लंघन किया जा रहा है। अकेले दून में ही ऐसे 250 के करीब व्यापारिक प्रतिष्ठान और कांप्लेक्स पाए गए, जिनमें पार्किंग व्यवस्था में हीलाहवाली की जा रही थी। एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी के मुताबिक सभी को सीलिंग नोटिस जारी कर व्यवस्था में सुधार की हिदायत दी गई है।

वहीं एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी के अनुसार क्षेत्रीय अभियंताओं से पुनःनिरीक्षण रिपोर्ट मांगी गई है। जिस भी प्रतिष्ठान में अभी भी पार्किंग शर्तों का उल्लंघन किया जा रहा है, उनमें सीलिंग की कार्रवाई की जा रही है।

वहीं पर आम सख्ती के बाद राज प्लाजा का पार्किंग रैंप को दुरुस्त करने के बाद राज प्लाजा का बेसमेंट रैंप खराब होने के चलते एमडीडीए ने इस भाग को सील कर दिया था।

एमडीडीए की कार्रवाई के बाद राज प्लाजा कांप्लेक्स संचालक ने तत्काल रैंप निर्माण की कार्रवाई शुरू कर दी थी। अब रैंप बनकर तैयार हो चुका है। इसको वीसी तिवारी की सख्ती से जोड़कर देखा जा रहा है।

prabhatchingari

I am a passionate editor who loves to cover each and every news and present it forward . For Promotion Related Queries Contact :- 9897399127
For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment