Advertisement

नैनीताल पुलिस ने 266 फरियादियों के चेहरे की मुस्कान लौटाकर दी नव वर्ष की सौगात

By: prabhatchingari

On: Monday, January 8, 2024 3:40 PM

Google News
Follow Us
------

*नैनीताल पुलिस ने 266 फरियादियों के चेहरे की मुस्कान लौटाकर दी नव वर्ष की सौगात,*
*खोए हुए मोबाईल खोजकर किए सुपुर्द और पूरी की उनकी आस*

*44 लाख 91 हजार कीमत के खोये मोबाइल किए तलाश कर किये सुपुर्द*

देहरादून, प्रहलाद नारायण मीणा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल* ने आम जनता के *मोबाइल फोन गुम होने की लिखित शिकायतों को गम्भीरता से लेने* के निर्देश दिये गए थे।
आदेशानुसार *डॉ0 जगदीश चंद्र पुलिस अधीक्षक अपराध व हरबंस सिंह पुलिस अधीक्षक* नगर हल्द्वानी *श्री नितिन लोहनी क्षेत्राधिकारी ऑप्स हल्द्वानी के पर्यवेक्षण* में *श्री हेम चंद्र पंत निरीक्षक प्रभारी साईबर/मोबाईल एप के नेतृत्व* में माह अक्टूबर 2023 से अब तक IMEI नम्बरों को एसओजी प्रभारी अनीस अहमद के माध्यम से सर्विलांस में लगाये जाने के उपरान्त *विभिन्न राज्यों* उत्तर प्रदेश, बिहार, दिल्ली, जम्मू कश्मीर, मध्यप्रदेश, झारखंड, पश्चिम बंगाल, हिमांचल प्रदेश व उत्तराखण्ड के विभिन्न जनपदों से *कुल 266 विभिन्न कम्पनियों के मोबाइल फोन, मोबाइल एप्प टीम द्वारा बरामद* किये गये। जिनकी *अनुमानित कीमत 44,91,500 रुपये* है।
*मोबाईल मिलने की उम्मीद खो बैठे* मोबाइल स्वामियों को उनके मोबाईल सुपुर्द कर उनके *चेहरे पर मुस्कान बिखेरी* गयी।
अपने-अपने खोये मोबाईल पाकर मोबाईल स्वामियों द्वारा *नैनीताल पुलिस का आभार व्यक्त* किया गया।

*माह अक्टूबर 2023 से अब तक-*
*👉 बरामदगी- 266 मोबाईल*
*👉 अनुमानित कीमत- 44,91,500 रूपये*

👉 वर्ष 2023 में अब तक कुल *बरामद- 896 मोबाइल फोन*
*👉 अनुमानित कीमत- 1,58,64,500 रूपये*

*पुलिस टीम-*
1- का0 किशन सिंह कुॅवर
2- का0 दिनेश नगरकोटी
4- म0का0 पूजा चौधरी

*बरामद मोबाईलों का विवरण*
1- सैमसंग- 46- 7,94,000₹
2- वीवो- 49- 10,00000₹
3- रेडमी,एमआई- 50- 7,61,000₹
4- ओप्पो- 36- 5,30,000₹
5- वन प्लस- 09- 2,10,000₹
6- रियलमी- 34- 5,65,000₹
7- आई फोन- 03- 1,53,000₹
8- पोको- 08- 1,16,500₹
9- टैब / रियलमी- 01- 20,000₹
10- नारजो- 06- 72,000₹
11- जियो- 01- 6,000₹
12- आईटेल- 02- 24,000₹
13- टेक्नो- 08- 1,12,000₹
14- इन्फिनिक्स- 03- 40,000₹
15- नोकिया- 03- 25,000₹
16- माइकोमैक्स- 01- 1,000₹
17- लावा- 01- 6,000₹
18- अन्य- 05- 56,000₹

*कुल मोबाईल- 266*
*कीमत- 44,91,500 रुपये*

*एसएसपी नैनीताल ने पुलिस टीम के उत्साहवर्धन हेतु ₹2,500/ नगद पुरस्कार से पुरुस्कृत करने की घोषणा की है।*
देहरादून से प्रदीप भंडारी की रिपोर्ट

Static 1 Static 1

prabhatchingari

I am a passionate editor who loves to cover each and every news and present it forward . For Promotion Related Queries Contact :- 9897399127
For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Leave a Comment