Prabhat Chingari
Uncategorized

महिला सुरक्षा को लेकर, चलाया जागरूकता अभियान* नैनीताल पुलिस

देहरादून, नैनीताल ,प्रहलाद नारायण मीणा, एस.एस.पी. नैनीताल* के निर्देशन में जनपद में नैनीताल पुलिस द्वारा नव वर्ष में महिलाओं की सुरक्षा को केंद्रित करते हुए वृहद स्तर पर जन जागरूकता अभियान चलाए जा रहे हैं। इसी क्रम में *श्री नंदन सिंह रावत, थानाध्यक्ष कालाढूंगी* के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा *GGIC कालाढूंगी* में जाकर *NSS शिविर की छात्राओं* को महिला सुरक्षा के सम्बन्ध में जागरूक किया गया।

✅ सभी उपस्थित छात्राओं को *उत्तराखंड पुलिस ऐप और गौरा शक्ति फीचर* के बारे में जानकारी दी गई । सभी से उत्तराखंड पुलिस ऐप को *डाउनलोड कर रजिस्ट्रेशन* भी करवाया गया।

✅ किसी भी आपातकालीन परिस्थिति में उत्तराखंड पुलिस के टोल फ्री नंबर *डायल 112* में संपर्क करने को कहा गया।

✅ सभी छात्राओं को सोशल मीडिया के माध्यम से होने वाले फ्रॉड और महिला उत्पीडन संबंधी मामलों के बारे में जागरूक भी किया गया। इसके अतिरिक्त साईबर फ्रॉड होने पर *तत्काल टोल फ्री नंबर 1930 पर संपर्क* तथा नजदीकी थाना/ चौकी में जाकर शिकायत दर्ज करने की अपील की गई साथ ही इन विषयों के संबंध में अपने परिजनों और मित्रो को भी जागरूक करने को कहा गया।

उक्त जागरूकता कार्यक्रम में थाना कालाढूंगी की महिला हे०कानि० श्रीमती लक्ष्मी तथा महिला का० श्रीमती साजिया ने छात्राओं को जागरूक किया और उत्तराखंड पुलिस ऐप डाउनलोड और रजिस्ट्रेशन भी करवाया गया।

देहरादून से प्रदीप भंडारी की रिपोर्ट

Related posts

इटली के शिक्षामित्रों ने किया ग्राफिक एरा का दौरा

prabhatchingari

दून पुलिस की बड़ी कार्रवाई – यातायात नियमों के उल्लंघन पर सख्त शिकंजा

cradmin

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ दो दिवसीय दौरे पर रहेंगे,पुलिस ने किया यातायात प्लान जारी,प्लान देखकर ही निकले घर से वरना हो सकती है समस्या

prabhatchingari

इस सर्दी, लाएं बदलाव अपने अनुपयोगी गरम कपड़े जरूरतमंद लोगों को भेंट करें,

prabhatchingari

सीएसआईआर–सीबीआरआई रुड़की ने “एक स्वास्थ्य, एक विश्व 2025” वैश्विक सम्मेलन का किया शुभारंभ

cradmin

भारतीय जैन मिलन द्वारा 2 अक्तूबर अहिंसा दिवस पर शांति मार्च का आयोजन

prabhatchingari

Leave a Comment