Prabhat Chingari
अपराधउत्तराखंड

12 घंटे में नकबजनी का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

 

देहरादून /डोईवाला ,क्षेत्र में हुई नकबजनी की घटना का दून पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मात्र 12 घंटे के भीतर सफल अनावरण कर दिया है। पुलिस ने घटना को अंजाम देने वाले एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी की गई शत-प्रतिशत ज्वैलरी व अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेज बरामद किए हैं।

जानकारी के अनुसार, दिनांक 06 फरवरी 2026 को वादी अमित सिंह पुत्र स्वर्गीय ज्ञान सिंह, निवासी बुल्लावाला, डोईवाला, देहरादून द्वारा कोतवाली डोईवाला में प्रार्थना पत्र दिया गया। वादी ने बताया कि दिनांक 04 फरवरी 2026 को वह अपने परिवार सहित एक शादी समारोह में गए हुए थे। वापस लौटने पर उन्होंने देखा कि अज्ञात चोर द्वारा उनके घर का ताला तोड़कर घर में रखी ज्वैलरी व आवश्यक दस्तावेज चोरी कर लिए गए हैं।

प्रार्थना पत्र के आधार पर कोतवाली डोईवाला में मु0अ0सं0-35/2026, धारा 305ए/331(4) बीएनएस के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया।

घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा तत्काल अनावरण व अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु प्रभारी निरीक्षक कोतवाली डोईवाला को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। निर्देशों के क्रम में पुलिस टीम का गठन किया गया। गठित टीम द्वारा घटनास्थल व आसपास के मार्गों पर लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले गए तथा मुखबिर तंत्र को सक्रिय करते हुए सघन सुरागरसी-पतारसी की गई।

इसी क्रम में पुलिस को सफलता प्राप्त हुई और दिनांक 06/07 फरवरी 2026 की रात्रि में हंसुवाला तिराहा, दूधली रोड, डोईवाला से अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से घटना में चोरी की गई शत-प्रतिशत ज्वैलरी व दस्तावेज बरामद किए गए हैं।

पूछताछ के दौरान अभियुक्त ने स्वीकार किया कि वह नशे का आदी है तथा नशे की पूर्ति के लिए उसने बंद घर की रैकी कर मौका पाकर चोरी की घटना को अंजाम दिया था।

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण: गौरव सजवाण पुत्र जगमोहन सजवाण, निवासी निकट अकेशिया पब्लिक स्कूल, नेहरू ग्राम, थाना रायपुर, उम्र लगभग 26 वर्ष।

बरामदगी: घटना में चोरी की गई ज्वैलरी (अनुमानित कीमत लगभग ₹50,000) व अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेज।

दून पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से क्षेत्रवासियों ने राहत की सांस ली है और पुलिस की सक्रियता की सराहना की जा रही है।

Related posts

परीक्षा में पास कराने के नाम पर खेल रहे थे लाखों का खेल, STF ने किया पर्दाफाश

cradmin

अवैध मादक पदार्थ के साथ महिला गिरफ्तार

cradmin

बद्रीनाथ धाम में डॉक्टर बल्लभ शेट्टी की ढूंढखोज जारी, दूसरे दिन भी नहीं मिली कोई जानकारी

prabhatchingari

1 मिलियन कंबल बांट कर गिफ्ट वार्म्थ कैंपेन के 10वें संस्करण का सफल समापन किया

prabhatchingari

आपदा राहत शिविरों में प्रभावितों का जाना हालचाल, लिया फीडबैक

cradmin

पिपलेश्वर महादेव मंदिर में उमड़ा सर्धालुओं का हुजूम आकर्षक का केंद्र रहा राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ का घोष वादन…..

prabhatchingari

Leave a Comment