Advertisement

जनसंपर्क का राष्ट्रीय मंच देहरादून में — 47वीं PRSI कॉन्फ्रेंस 13–15 दिसंबर तक

By: Naveen Joshi

On: Friday, December 12, 2025 6:34 PM

Google News
Follow Us
------

 

देहरादून। पब्लिक रिलेशंस सोसाइटी ऑफ इंडिया (PRSI) की 47वीं ऑल इंडिया पब्लिक रिलेशंस कॉन्फ्रेंस 13 से 15 दिसंबर तक देहरादून में आयोजित होगी। सम्मेलन का थीम “विकसित भारत @2047: विकास भी, विरासत भी” निर्धारित किया गया है। PRSI के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अजीत पाठक ने बताया कि यह जनसंपर्क क्षेत्र का देश का सबसे बड़ा वार्षिक आयोजन है, जिसमें सरकारी विभागों, सार्वजनिक उपक्रमों, कॉर्पोरेट, अकादमिक संस्थानों और मीडिया प्रतिनिधियों की व्यापक भागीदारी होगी।

सम्मेलन का शुभारंभ मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी द्वारा दोपहर 3.30 बजे किया जाएगा।

उद्घाटन सत्र में कैबिनेट मंत्री श्री गणेश जोशी विशिष्ट अतिथि तथा सांसद श्री नरेश बंसल सम्मानित अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।

उद्घाटन के उपरांत थीम आधारित तकनीकी सत्र प्रारंभ होंगे।

सत्र–I : 25 वर्ष का उत्तराखंड — उपलब्धियाँ एवं आगे की दिशा (12:00–1:30 बजे) सत्र में राज्य की 25 वर्ष की विकास यात्रा और भविष्य की प्राथमिकताओं पर चर्चा की जाएगी।

पैनल में वरिष्ठ IAS अधिकारी — आर. मीनाक्षी सुंदरम, डॉ. राजेश कुमार, डॉ. बी.वी.आर.सी. पुरुषोत्तम, डॉ. विजय कुमार जोगदंडे,  बंशीधर तिवारी तथा प्रो. दुर्गेश पंत शामिल होंगे। सत्र–II : विकसित भारत @2047 — मीडिया एवं जनसंपर्क की भूमिका (2:30–3:30 बजे) वक्ता: श्री अनुपम त्रिवेदी (News18), डॉ. नितिन उपाध्याय (DIPR), डॉ. हिमांशु शेखर (NDTV), प्रो. सुरभि दहिया (IIMC) सत्र–III : GST, तकनीक एवं पब्लिशिंग इंडस्ट्री — आगे का मार्ग (3:30–4:30 बजे) वक्ता:  बी. सुमिदा देवी (IRS), मेजर अतुल देव, श्री सी. रविंदर रेड्डी –IV : इंडो–रशियन पब्लिक रिलेशंस एवं मीडिया फोरम (5:00–6:00 बजे)

रूसी प्रतिनिधि —  माइकल मस्लोव,  दाव्यदेंको यूलिया, सुश्री अन्ना तलानीना भारत–रूस व्यापार, डिजिटल संचार एवं उपभोक्ता व्यवहार पर विचार रखेंगे। सत्र की अध्यक्षता प्रो. चारुलता सिंह करेंगी।

सत्र–V : साइबर क्राइम, मिसइन्फॉर्मेशन एवं AI (10:00–11:30 बजे) ASP अंकुश मिश्रा (STF) द्वारा साइबर अपराध व गलत सूचना की चुनौतियों पर जानकारी दी जाएगी। डॉ. ताहा सिद्दीकी एवं  विनय जायसवाल द्वारा AI आधारित ADIRA कार्यशाला आयोजित की जाएगी। सत्र–VI : मानव संसाधन, रणनीतिक मार्केटिंग एवं भारतीय मूल्य (11:30–1:30 बजे) वक्ता: डॉ. हेमंत शरद पांडे,  अनुपम तिवारी (HPCL),मेजर अतुल देव, डॉ. ऋतु दुबे तिवारी सम्मेलन के समापन समारोह में कैबिनेट मंत्री  सुबोध उनियाल मुख्य अतिथि होंगे।कार्यक्रम में उत्तराखंड की सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ और पारंपरिक व्यंजनों की विशेष मेजबानी की जाएगी। रूस से आए प्रतिनिधियों की उपस्थिति ने इस वर्ष के सम्मेलन को अंतरराष्ट्रीय आयाम प्रदान किया है। तीन दिवसीय यह आयोजन जनसंपर्क एवं संवाद क्षेत्र में नीतिगत विमर्श, नवाचार और सहयोग की महत्वपूर्ण दिशा तय करेगा।

 

 

Static 1 Static 1

Naveen Joshi

For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Leave a Comment