Advertisement

बूथ प्रबंधन पर राष्ट्रीय अध्यक्ष का मार्गदर्शन उत्साहजनक : महेंद्र भट्ट

By: Naveen Joshi

On: Thursday, May 28, 2026 10:49 PM

Google News
Follow Us
------

 

कोर कमेटी सदस्य दो-दो दिन विधानसभाओं में करेंगे प्रवास, कमजोर बूथों पर बनेगी विशेष रणनीति

देहरादून,  भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के तीन दिवसीय उत्तराखंड प्रवास के दौरान संगठनात्मक मजबूती और आगामी 2027 विधानसभा चुनाव की रणनीति को लेकर महत्वपूर्ण बैठकों का आयोजन किया गया। इस दौरान बूथ प्रबंधन, संगठन विस्तार और चुनावी तैयारियों को लेकर राष्ट्रीय नेतृत्व ने पार्टी पदाधिकारियों को आवश्यक मार्गदर्शन दिया।

प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा बूथ प्रबंधन को लेकर दिया गया मार्गदर्शन अत्यंत उत्साहजनक और कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा भरने वाला है। उन्होंने बताया कि लोकसभा एवं विधानसभा चुनावों में जिन बूथों पर पार्टी अपेक्षित सफलता प्राप्त नहीं कर सकी, वहां विशेष रणनीति के तहत कार्य किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि प्रदेश कोर कमेटी के 17 सदस्य जून, जुलाई और अगस्त माह में सभी विधानसभा क्षेत्रों में दो-दो दिन का प्रवास करेंगे। इस दौरान संबंधित विधानसभा की कोर कमेटी के साथ संवाद, बूथ स्तरीय बैठकें तथा स्थानीय परिस्थितियों का गहन अध्ययन किया जाएगा। साथ ही क्षेत्रीय समस्याओं का फीडबैक लेकर सरकार को सुझाव भी दिए जाएंगे।

भट्ट ने कहा कि भाजपा की पूरी चुनावी रणनीति बूथ आधारित होती है और राष्ट्रीय अध्यक्ष ने बूथ प्रबंधन को और अधिक प्रभावी एवं परिणामकारी बनाने के लिए विस्तृत मार्गदर्शन दिया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि आगामी विधानसभा चुनाव में लगातार तीसरी बार ऐतिहासिक जीत सुनिश्चित करने के लिए संगठन पूरी गंभीरता से कार्य कर रहा है।

उन्होंने कहा कि विपक्ष के नकारात्मक एजेंडे का जवाब देने और जनता के बीच सरकार की उपलब्धियों को प्रभावी ढंग से पहुंचाने के लिए भी व्यापक रणनीति बनाई जाएगी। साथ ही प्रतिद्वंद्वी दलों की गतिविधियों और चुनावी रणनीतियों का अध्ययन कर संगठनात्मक दृष्टि से और बेहतर कार्यक्रम तैयार किए जाएंगे।

राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने बैठक में कहा कि प्रधानमंत्री Narendra Modi के नेतृत्व में केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के कारण देवभूमि की जनता का भाजपा पर विश्वास लगातार मजबूत हुआ है। उन्होंने विश्वास जताया कि देवतुल्य जनता के आशीर्वाद और कार्यकर्ताओं की मेहनत के बल पर भाजपा उत्तराखंड में जीत की हैट्रिक का नया इतिहास रचेगी।

उन्होंने कहा कि 2027 का विधानसभा चुनाव भाजपा के लिए अगली महत्वपूर्ण राजनीतिक परीक्षा है और संगठन को अपनी तैयारियों को और अधिक गति एवं धार देने की आवश्यकता है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से जन-जन तक सरकार की उपलब्धियों और संगठन के कार्यों को पहुंचाने का आह्वान किया।

प्रदेश भाजपा मुख्यालय में राष्ट्रीय अध्यक्ष के प्रथम उत्तराखंड आगमन पर कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य एवं ऐतिहासिक स्वागत किया गया। ढोल-दमौ, पारंपरिक वाद्ययंत्रों और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच कार्यकर्ताओं ने पुष्पवर्षा कर अपने राष्ट्रीय नेतृत्व का अभिनंदन किया। पूरा पार्टी कार्यालय ‘भारत माता की जय’ और ‘भाजपा जिंदाबाद’ के नारों से गुंजायमान रहा।

मुख्यालय पहुंचने पर राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन एवं राष्ट्रीय महामंत्री संगठन बी एल संतोष का स्वागत मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय कुमार, कैबिनेट मंत्रियों, सांसदों और वरिष्ठ पदाधिकारियों द्वारा किया गया।

कोर कमेटी बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, राष्ट्रीय महामंत्री दुष्यंत गौतम, केंद्रीय मंत्री अजय टम्टा, राष्ट्रीय सह कोषाध्यक्ष नरेश बंसल, पूर्व मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल निशंक, तीर्थ सिंह रावत, त्रिवेंद्र सिंह रावत, सांसद अनिल बलूनी, अजय भट्ट सहित अनेक वरिष्ठ नेता उपस्थित रहे।

बैठक में संगठनात्मक कार्यक्रमों, केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने, बूथ स्तर तक पार्टी की मजबूती और सरकार की उपलब्धियों के प्रभावी प्रचार-प्रसार को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने प्रदेश सरकार के कार्यों और मुख्यमंत्री धामी द्वारा लिए गए ऐतिहासिक निर्णयों की सराहना करते हुए कहा कि उत्तराखंड आज विकास, सांस्कृतिक संरक्षण और जनविश्वास के क्षेत्र में देश के लिए एक उदाहरण बनकर उभर रहा है।

Static 1 Static 1

Naveen Joshi

For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Leave a Comment