Advertisement

ग्राफिक एरा में शुरू हुआ राष्ट्रीय यूथ कॉन्क्लेव, देशभर से जुटे युवा

By: Naveen Joshi

On: Saturday, October 11, 2025 7:54 PM

Google News
Follow Us

 

देहरादून , ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी में विभिन्न कार्यक्रमों के जरिए नेशनल यूथ कॉन्क्लेव में युवाओं में एकता, नवाचार और साझा उद्देश्य की भावना को प्रोत्साहित किया गया। बेस्ट स्कूल डेलीगेट का खिताब हनुमान बेनीवाल, बेस्ट डेलीगेट मुरारी लाल मीणा, और स्पेशल डेलिगेशन असदुद्दीन ओवैसी के किरदारों ने जीता।

अपनत्व पर आधारित इस कॉन्क्लेव ने देशभर के युवाओं को एक मंच पर लाकर यह संदेश दिया कि सच्चा जुड़ाव साझा उद्देश्य और मानवीय संवेदना से बनता है। इस अवसर पर कुलपति डा. नरपिंदर सिंह ने मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित करते हुए कहा कि आप जहां भी जाए आप ना केवल अपने आप का बल्कि अपने परिवार, संस्थान और देश का प्रतिनिधित्व कर रहे होते हैं। अपनेपन और जिम्मेदारी की भावना को समझ कर ही आप समाज, पर्यावरण और मानवता के लिए सकारात्मक बदलाव ला सकते हैं।

देशभर के 45 स्कूलों और विश्वविद्यालयों से लगभग 400 छात्र-छात्राओं ने इस आयोजन में भाग लेकर विविध विचारों, संस्कृति और अनुभव का आदान-प्रदान किया। छात्र-छात्राओं के गेम्स, हैंडीक्राफ्ट और फूड स्टॉल्स ने कॉन्क्लेव को जीवंत बना दिया। विभिन्न प्रतियोगिताओं ने प्रतिभागियों को अपनी सकारात्मक और नेतृत्व क्षमता प्रदर्शित करने का अवसर दिया।

इस कार्यक्रम का आयोजन ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी की यूथ पार्लियामेंट सोसायटी, ह्यूमैनिटीज एंड सोशल साइंस डिपार्टमेंट और द एक्सप्रेशन क्लब ने संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम में ह्यूमैनिटीज एंड सोशल साइंसेज डिपार्टमेंट की हेड डा. प्रभा लामा, फैकल्टी कोऑर्डिनेटर डा. भारती शर्मा, डा. गौरव डिमरी, डा. राजकुमार सिंह, अंकित जखमोला समेत शिक्षक-शिक्षिका और छात्र-छात्राएं शामिल रहे।

 

For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

October 12, 2026

October 12, 2026

October 11, 2026

October 10, 2026

October 10, 2026

October 8, 2026

Leave a Comment