,

बादाम भेंट कर भाजपा को लोकायुक्त वादा याद दिलाएगी राष्ट्रवादी रीजनल पार्टी

By: Naveen Joshi

On: Wednesday, May 6, 2026 6:02 PM

Google News
Follow Us
------

 

7 मई को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष को सौंपेंगे बादाम, 2017 के वादे पर सवाल

देहरादून, राष्ट्रवादी रीजनल पार्टी ने भाजपा को उसके लोकायुक्त गठन के चुनावी वादे की याद दिलाने के लिए अनोखा तरीका अपनाने का ऐलान किया है। पार्टी 7 मई को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट को बादाम भेंट कर 2017 के वादे पर जवाब मांगेगी।

यह घोषणा बुधवार को पार्टी के प्रदेश कार्यालय D-80, साकेत कॉलोनी, अजबपुर कल में आयोजित प्रेस वार्ता में की गई। इस दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवप्रसाद सेमवाल, प्रदेश अध्यक्ष सुलोचना ईष्टवाल और देहरादून जिला अध्यक्ष नवीन पंत मौजूद रहे।

राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवप्रसाद सेमवाल ने कहा कि भाजपा ने वर्ष 2017 के विधानसभा चुनाव में 100 दिनों के भीतर लोकायुक्त गठन का वादा किया था, लेकिन नौ वर्ष बीतने के बाद भी यह वादा पूरा नहीं हो सका है। उन्होंने इसे जनता के साथ किया गया विश्वासघात बताया।

प्रदेश अध्यक्ष सुलोचना ईष्टवाल ने जानकारी दी कि 7 मई 2026, बृहस्पतिवार को सुबह 10 बजे नेहरू कॉलोनी स्थित फव्वारा चौक पर पार्टी कार्यकर्ता एकत्र होंगे। इसके बाद जुलूस के रूप में भाजपा प्रदेश कार्यालय पहुंचकर प्रदेश अध्यक्ष को बादाम भेंट किए जाएंगे। उन्होंने स्पष्ट किया कि कार्यक्रम पूरी तरह शांतिपूर्ण और लोकतांत्रिक तरीके से आयोजित किया जाएगा।

देहरादून जिला अध्यक्ष नवीन पंत ने कहा कि प्रदेश की जनता भ्रष्टाचार मुक्त शासन चाहती है और लोकायुक्त जैसी व्यवस्था इसकी मजबूत गारंटी है।

पार्टी ने इस अभियान के लिए अन्य राजनीतिक दलों और जनसंगठनों से भी समर्थन देने की अपील की है।

Static 1 Static 1

Naveen Joshi

For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Leave a Comment