---Advertisement---

स्कूल सेफ्टी प्रोग्राम में एनडीआरफ ने आपदाओं से निपटने के लिए दिये प्रशिक्षण

By: prabhatchingari

On: Wednesday, February 5, 2025 3:47 PM

Google News
Follow Us
---Advertisement---

देहरादून ,राजकीय इंटर कॉलेज द्वारा, विकासखंड रायपुर, जिला -देहरादून में सुदेश कुमार दराल, (कमांडेंट) 15वीं वाहिनी राष्ट्रीय आपदा मोचन बल के निर्देशाअनुसार इंस्पेक्टर त्रैपन रावत एवं उनकी टीम द्वारा स्कूल सेफ्टी प्रोग्राम (SSP) के अंतर्गत आपदाओं से निपटने के लिए प्रशिक्षण दिया गया।
जिसमें *राजकीय इंटर कॉलेज द्वारा, विकासखंड रायपुर जिला -देहरादून, के छात्र-छात्राओं एवं अध्यापकों को निम्न विषयों पर जानकारी दी गई ।
ओवरव्यू आफ एनडीआरएफ, रोल और रिस्पांसिबिलिटी आफ एन डी आर एफ, हृदय घात होने पर उपाय (CPR), गला चौक होने पर उपाय (FBAO), ब्लीडिंग कंट्रोल, इमरजेंसी/नॉन इमरजेंसी मूव, इंप्रोवाइज तरीके से स्ट्रैचर तैयार करना ,फायर एमरजैंसी, बाढ़, भूकंप के दौरान क्या करें क्या ना करें और इंप्रोवाइज फ्लोटिंग डिवाइस तथा रोप रेस्क्यू के बारे में प्रदर्शन किया गया। जिसमें स्कूल के छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और भविष्य में आने वाली किसी भी प्रकार की इमरजेंसी से निपटने के लिए सीखने का प्रयास किया।
इस अवसर पर आर के चौधरी, प्रधानाध्यापक, विद्यालय स्टाफ एवं छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।
अंत में आर के चौधरी, प्रधानाध्यापक, राजकीय इंटर कॉलेज द्वारा ने टीम एन डी आर एफ के द्वारा बताई गई सभी प्रकार की तकनीकको को भविष्य में आने वाली इमरजेंसी के दौरान इस्तेमाल करने का आश्वासन दिया और एनडीआरएफ के कार्यो की सराहना करते हुए धन्यवाद ज्ञापन किया गया।

prabhatchingari

I am a passionate editor who loves to cover each and every news and present it forward . For Promotion Related Queries Contact :- 9897399127
For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment