Advertisement

NDRF ने सिखाई इमरजेंसी के दौरन किए जाने वाली टेक्निक

By: prabhatchingari

On: Friday, February 7, 2025 2:33 PM

Google News
Follow Us

देहरादून, पीएम राजकीय आदर्श इंटर कॉलेज माल देवता, विकासखंड-रायपुर, जिला -देहरादून में कमांडेंट सुदेश कुमार दराल, 15वीं वाहिनी NDRF के निर्देशाअनुसार इंस्पेक्टर त्रैपन रावत एवं उनकी टीम द्वारा स्कूल सेफ्टी प्रोग्राम (SSP) के तहत आपदाओं से निपटने के लिए दिया एक दिवसीय प्रशिक्षण।
जिसमें पीएम राजकीय आदर्श राजकीय इंटर कॉलेज माल देवता, विकासखंड रायपुर जिला -देहरादून, के छात्र-छात्राओं एवं अध्यापकों को निम्न विषयों पर जानकारी दी गई ।
ओवरव्यू ऑफ NDRF, रोल और रिस्पांसिबिलिटी ऑफ NDRF, हार्ट अटैक होने पर उपाय (CPR), गला चौक होने पर उपाय (FBAO), ब्लीडिंग कंट्रोल, इमरजेंसी/नॉन इमरजेंसी मूव, इंप्रोवाइज तरीके से स्ट्रैचर तैयार करना ,फायर एमरजैंसी, बाढ़, भूकंप के दौरान क्या करें क्या ना करें और इंप्रोवाइज फ्लोटिंग डिवाइस तथा जहरीले सांप के काटने पर कार्रवाई के बारे में प्रदर्शन किया गया। जिसमें स्कूल के छात्र-छात्राओं एवं अध्यापकों द्वारा बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया गया और भविष्य में आने वाली किसी भी प्रकार की इमरजेंसी से निपटने के लिए सीखने का प्रयास किया।
इस अवसर पर श्रीमती हिमानी बिष्ट, प्रधानाध्यापक, विद्यालय स्टाफ एवं छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।
अंत में हिमानी बिष्ट, प्रधानाध्यापक, राजकीय इंटर कॉलेज माल देवता ने टीम NDRF के द्वारा बताई गई सभी प्रकार की टेक्निक को भविष्य में आने वाली इमरजेंसी के दौरान इस्तेमाल करने का आश्वासन दिया और एनडीआरएफ के कार्यो की तारीफ करते हुए धन्यवाद ज्ञापन किया गया।

prabhatchingari

I am a passionate editor who loves to cover each and every news and present it forward .For Promotion Related Queries Contact :- 9897399127
For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

August 21, 2026

August 17, 2026

August 15, 2026

August 11, 2026

August 4, 2026

August 2, 2026

Leave a Comment