देहरादून। बन्नू बिरादरी देहरादून की आगामी दो वर्षों के लिए नई कार्यकारिणी की घोषणा बन्नू स्कूल, रेसकोर्स में आयोजित बैठक में की गई। नई कार्यकारिणी में श्रीमती सविता हरबंस कपूर को मुख्य संरक्षक बनाया गया है। इसके अलावा बिरादरी के आठ वरिष्ठ सदस्यों को संरक्षक की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
बैठक में 17 सदस्यीय कार्यकारिणी समिति तथा 21 कार्यकारिणी सदस्यों की घोषणा की गई। नई टीम में दीपक भाटिया को अध्यक्ष, विक्की खन्ना को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, उमेश मिनोचा, अमित गुलाटी और पंकज कालरा को उपाध्यक्ष, संतोख सिंह नागपाल को महासचिव तथा रमेश खन्नीजो को कोषाध्यक्ष बनाया गया है।
मुख्य संरक्षक, सविता हरबंस कपूर, विधायक
संरक्षक, अमर नाथ आहूजा (चिन्नी), सोम नाथ भाटिया, प्रवीण चंदाना, हरबंस लाल चावला, भीम सेन विरमानी, लढ़ा राम नागपाल, जगदीश कपूर और मदन लाल चंदाना को संरक्षक बनाया गया है।
17 सदस्यीय कार्यकारिणी समिति
दीपक भाटिया — अध्यक्ष
विक्की खन्ना — वरिष्ठ उपाध्यक्ष
उमेश मिनोचा — उपाध्यक्ष
अमित गुलाटी — उपाध्यक्ष
पंकज कालरा — उपाध्यक्ष
संतोख सिंह नागपाल — महासचिव
रमेश खन्नीजो — कोषाध्यक्ष
मनीष चंदर गेरा — सचिव
हरीश भाटिया — सचिव
नरिंदर भाटिया — सचिव
राजेश टोनी भाटिया — सचिव
नारायण (नरेन) विरमानी — सचिव
योगेश व्यास — संयुक्त सचिव
भरत आहूजा — प्रचार मंत्री
जतिन डोरा — संयुक्त प्रचार मंत्री
भूषण भाटिया — सचिव संगठन
संजय मुनियाल — ऑडिटर
21 कार्यकारिणी सदस्य
अमित कपूर, संजीव विरमानी, तिलक राज चंदाना, आनंद मुनियाल, सुरिंदर भाटिया, अमित भाटिया, प्रेम भाटिया, दिनेश मलिक, कमल मिनोचा, डॉ. रमन नाकरा, फकीर चंद, अजय हरबंस चावला, चंदन भाटिया, सुनील गांधी, गजिंदर मोहन मुनियाल, नरेश गेरा, अजय कथूरिया, सतीश अरोड़ा, सुरेश कुमार चावला, कवल नैन रत्रा और संजय दुआ को कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया है।
ट्रस्टियों की मौजूदगी में हुआ ऐलान
नई कार्यकारिणी की घोषणा के दौरान ऑल इंडिया बन्नू बिरादरी ट्रस्ट देहरादून के तीनों ट्रस्टी—अमित कपूर, संजीव विरमानी और संतोख सिंह नागपाल—भी मौजूद रहे। ट्रस्टियों ने नई कार्यकारिणी के पदाधिकारियों एवं सदस्यों को शुभकामनाएं देते हुए बिरादरी की एकता, सेवा और सामाजिक उत्थान के लिए मिलकर कार्य करने का आह्वान किया।
नवनियुक्त अध्यक्ष दीपक भाटिया ने कहा कि संरक्षकों, ट्रस्टियों और बिरादरी के सभी सदस्यों के मार्गदर्शन एवं सहयोग से नई कार्यकारिणी पूरी निष्ठा के साथ समाज की एकता, सेवा, सम्मान, कल्याण और प्रगति के लिए कार्य करेगी।
“एकता हमारी पहचान, संस्कृति हमारी शान और सेवा हमारा उद्देश्य” के संकल्प के साथ नई कार्यकारिणी ने जिम्मेदारी संभाली।













