---Advertisement---

उत्तराखंड क्रिकेट को नई उड़ान : सीएयू सचिव किरण रौतेला वर्मा ने

By: Naveen Joshi

On: Tuesday, September 9, 2025 4:59 PM

Google News
Follow Us
---Advertisement---

 

 

देहरादून, उत्तराखंड क्रिकेट के लिए बड़ा कदम उठाते हुए क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड (सीएयू) की नवनिर्वाचित सचिव किरण रौतेला वर्मा ने दिल्ली में बीसीसीआई अध्यक्ष राजीव शुक्ला से भेंट की। इस दौरान उन्होंने आगामी उत्तराखंड प्रीमियर लीग (यूपीएल) मैचों में शामिल होने के लिए शुक्ला को औपचारिक निमंत्रण दिया और राज्य में क्रिकेट विकास से जुड़े कई मुद्दों पर चर्चा की। किरण रौतेला वर्मा  निर्विरोध सचिव चुनी गई हैं। वह सीएयू की पहली महिला सचिव हैं और उनके नेतृत्व को उत्तराखंड क्रिकेट के लिए नए युग की शुरुआत माना जा रहा है। रंवाई घाटी की बेटी किरन राजनीति और सामाजिक कार्यों के साथ अब खेल प्रशासन में भी सक्रिय भूमिका निभा रही हैं।  उत्तराखंड के क्रिकेट ढांचे को मजबूत करने, महिला क्रिकेट को बढ़ावा देने और कोचिंग सुविधाओं के विस्तार पर विशेष जोर दिया गया। किरन ने बीसीसीआई से उच्च गुणवत्ता वाले कोचिंग सेंटर, महिला क्रिकेट अकादमी और ग्रासरूट टूर्नामेंट के लिए सहयोग मांगा। बीसीसीआई अध्यक्ष राजीव शुक्ला ने उत्तराखंड के क्रिकेट प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि राज्य में प्रतिभा की कमी नहीं है। उन्होंने ‘मिशन 2030’ के तहत उत्तराखंड को विशेष पैकेज देने का आश्वासन दिया। शुक्ला ने देहरादून स्थित राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम की सुविधाओं की भी प्रशंसा की और कहा, “उत्तराखंड का क्रिकेट हिमालय की तरह ऊंचा और मजबूत बनेगा। यह मुलाकात राज्य में क्रिकेट के नए अवसर खोलेगी और भविष्य में उत्तराखंड आईपीएल जैसे बड़े मंच पर भी चमक सकता है।

 

 

 

 

For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment