Advertisement

बद्रीनाथ सीट से इस निर्दलीय प्रत्याशी का हुआ नामांकन रद्द,अब एक निर्दलीय सहित तीन पार्टियों के नेता मैदान में

By: prabhatchingari

On: Monday, June 24, 2024 9:25 PM

Google News
Follow Us

बद्रीनाथ सीट से इस निर्दलीय प्रत्याशी का हुआ नामांकन रद्द,अब एक निर्दलीय सहित तीन पार्टियों के नेता मैदान में
चमोली ( प्रदीप लखेड़ा )
बद्रीनाथ विधानसभा उप चुनाव को लेकर आज सोमवार को नामांकन पत्रों की संवीक्षा की गई। उप चुनाव के लिए पांच नामांकन पत्रों में से उत्तराखण्ड क्रांति दल से समर्थित निर्दलीय प्रत्याशी बच्चीराम उनियाल का शपथ पत्र पूर्ण न किए जाने के चलते नामांकन रद्द किया गया। जबकि चार प्रत्याशियों के नामांकन पत्र सही पाए गए। नामांकन वापस लेने के लिए अंतिम तिथि 26 जून है।
बद्रीनाथ विधानसभा के रिटर्निंग ऑफिसर राजकुमार पांडेय ने बताया कि उप चुनाव के लिए पांच अभ्यर्थियों की ओर से नामांकन पत्र दाखिल किए गए थे। चुनाव आयोग के निर्देशों के अनुसार सोमवार को नामांकन पत्रों की संवीक्षा की गई। जिसमें निर्दलीय प्रत्याशी बच्चीराम उनियाल की ओर से प्रारूप 26 पर दिया गया शपथ पत्र अपूर्ण पाया गया। जिसके लिए अभ्यर्थी को संवीक्षा से पूर्व नोटिस कार्यालय की ओर से निर्गत किया गया था। लेकिन अभ्यर्थी की ओर से शपथ पत्र पूर्ण न किए जाने के चलते नामांकन रद्द कर दिया गया है। भाजपा के प्रत्याशी राजेंद्र भंडारी, कांग्रेस के लखपत बुटोला, सैनिक समाज पार्टी के हिम्मत सिंह नेगी और निर्दलीय प्रत्याशी नवल खाली के नामांकन पत्र सही पाए गए।

prabhatchingari

I am a passionate editor who loves to cover each and every news and present it forward . For Promotion Related Queries Contact :- 9897399127
For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment