Advertisement

चमोली जनपद में नामांकन प्रक्रिया पूर्ण, कुल 4382 प्रत्याशियों ने नामांकन किया*

By: Naveen Joshi

On: Tuesday, July 8, 2025 2:27 PM

Google News
Follow Us

*चमोली जनपद में नामांकन प्रक्रिया पूर्ण, कुल 4382 प्रत्याशियों ने नामांकन किया*
चमोली ( प्रदीप लखेड़ा )
चमोली जनपद में नामांकन प्रक्रिया पूर्ण हो गई है। जनपद में जिला पंचायत सदस्य, प्रधान ग्राम पंचायत, सदस्य ग्राम पंचायत और क्षेत्र पंचायत सदस्य पदों के लिए कुल 4382 प्रत्याशियों ने नामांकन किया है। जिले में सभी पदों के लिए 2599 महिला प्रत्याशियों ने नामांकन किया है।
चमोली जिले में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए जिला पंचायत की 26 सीटों के लिए 138 प्रत्याशियों की ओर से नामांकन पत्र दाखिल किए गए हैं। जबकि क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के लिए 799, प्रधान ग्राम पंचायत 1660 और सदस्य ग्राम पंचायत के लिए 1785 प्रत्याशियों की ओर से नामांकन किया गया है। ऐसे में चमोली में नामांकन प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद सभी पदों के लिए 4382 प्रत्याशियों का नामांकन हुआ है।
राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से निर्धारित कार्यक्रम के तहत 7 से 9 जुलाई तक नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी। जिसके बाद 10 व 11 जुलाई को नाम वापसी की प्रक्रिया पूर्ण की जाएगी। नाम वापसी के बाद प्रथम चरण के चुनाव के लिए 14 जुलाई को प्रतीक आवंटन किया जाएगा। जबकि द्वितीय चरण के चुनाव के लिए 18 जुलाई को प्रतीक आवंटन किया जाएगा।

For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

October 24, 2026

October 24, 2026

October 23, 2026

October 23, 2026

October 23, 2026

October 23, 2026

Leave a Comment