Advertisement

चमोली जिले में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए 4203 प्रत्याशियों के नामांकन जांच में मिले वैध,186 प्रत्याशियों के नाामांकन हुए निरस्त

By: Naveen Joshi

On: Thursday, July 10, 2025 5:10 PM

Google News
Follow Us

*चमोली जिले में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए 4203 प्रत्याशियों के नामांकन जांच में मिले वैध,186 प्रत्याशियों के नाामांकन हुए निरस्त*
चमोली ( प्रदीप लखेड़ा )
त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन 2025 के तहत चमोली में नाम निर्देशन पत्रों की जांच की प्रक्रिया पूर्ण हो गई है। नामांकन पत्रों की जांच के दौरान जनपद में जिला पंचायत सदस्य, प्रधान ग्राम पंचायत, सदस्य क्षेत्र पंचायत और सदस्य ग्राम पंचायत के 4203 प्रत्याशियों के नामांकन पत्र वैध पाए गए हैं। जबकि इस दौरान 186 प्रत्याशियों के नामांकन पत्र विभिन्न कारणों से निरस्त कर दिए गए हैं।
त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों के लिए नाम निर्देशन पत्रों की जांच पूर्ण होने के बाद चमोली जनपद में जिला पंचायत सदस्य पद के लिए 138 प्रत्याशियों के नामांकन वैध पाए गए हैं। नाम निर्देशन पत्रों की जांच के दौरान प्रधान ग्राम पंचायत के 1654 नामांकन वैध पाए गए,जबकि 16 प्रत्याशियों के नामांकन निरस्त किए गए हैं। वहीं सदस्य क्षेत्र पंचायत 790 और सदस्य ग्राम पंचायत के 1621 प्रत्याशियों के नामंकन वैध पाए गए। नाम निर्देशन पत्रों की जांच में सदस्य क्षेत्र पंचायत के 12 तथा सदस्य ग्राम पंचायत के 158 नामांकन निरस्त किए गए हैं। वर्तमान में जनपद में सभी पदों के लिए 4203 प्रत्याशियों के नामांकन वैध घोषित किए गए हैं। जिसके बाद अब 10 व 11 जुलाई को नामवापसी की प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद प्रत्याशियों को प्रथम चरण के लिए 14 जुलाई और द्वितीय चरण के लिए 18 जुलाई को प्रतीक चिन्ह आवंटन की प्रक्रिया संपन्न की जाएगी।
जिला निर्वाचन अधिकारी संदीप तिवारी ने बताया कि राज्य चुनाव आयोग की ओर से निर्धारित तिथियों के अनुसार नामांकन और नाम निर्देशन पत्रों के जांच की प्रक्रिया पूर्ण कर ली गई है। नाम वापसी की प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद प्रत्याशियों को प्रतीक चिन्ह आवंटित किए जाएंगे। साथ ही उन्होंने बताया कि जनपद में शान्तिपूर्ण और सफल मतदान प्रक्रिया के लिए पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं।

For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

October 24, 2026

October 24, 2026

October 23, 2026

October 23, 2026

October 23, 2026

October 23, 2026

Leave a Comment