, ,

ओडिसी इलेक्ट्रिक ने ज़िप इलेक्ट्रिक को 1,500+ ईवी स्कूटर डिलीवर कर भारत में हरित परिवहन को दी नई रफ्तार

By: prabhatchingari

On: Friday, January 10, 2025 4:08 PM

Google News
Follow Us
------

देहरादून , भारत के लोकप्रिय इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर ब्रांड ओडिसी इलेक्ट्रिक ने ज़िप इलेक्ट्रिक को 1,500 से अधिक इलेक्ट्रिक स्कूटरों की डिलीवरी की घोषणा की है। ज़िप इलेक्ट्रिक एक प्रमुख फ्लीट ऑपरेटर है, जो लास्ट-माइल डिलीवरी सेवाओं में विशेषज्ञता रखता है। यह कदम भारत में पर्यावरण के अनुकूल परिवहन को बढ़ावा देने और हरित भविष्य की ओर बढ़ने की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

पिछले महीने, ओडिसी इलेक्ट्रिक ने घोषणा की थी कि वह अगले तीन वर्षों में ज़िप इलेक्ट्रिक को 40,000 इलेक्ट्रिक स्कूटरों की आपूर्ति करेगा। पहली 1,500 स्कूटरों की सफल डिलीवरी के साथ, यह साझेदारी और मजबूत हो गई है। दोनों कंपनियां शहरी परिवहन से होने वाले कार्बन उत्सर्जन को कम करने के लिए मिलकर काम कर रही हैं, जिससे देश में हरित और टिकाऊ गतिशीलता को बढ़ावा मिलेगा।

ओडिसी इलेक्ट्रिक के सीईओ, नेमिन वोरा ने कहा, “हम स्थायी परिवहन को आम जिंदगी का हिस्सा बनाने के करीब पहुंच रहे हैं। हमें विश्वास है कि इलेक्ट्रिक वाहन ही शहरी यातायात का भविष्य हैं। यह साझेदारी दिखाती है कि भारत में पर्यावरण के अनुकूल और हरित परिवहन की मांग तेजी से बढ़ रही है। ज़िप इलेक्ट्रिक के साथ हमारी साझेदारी बेहद संतोषजनक रही है। हम इस बात से बेहद खुश हैं कि ज़िप इलेक्ट्रिक की योजना में शामिल होकर हम ऑनलाइन खरीदारों का सामान इलेक्ट्रिक वाहनों के जरिए उनके घर तक पहुंचाने में मदद कर रहे हैं। 1,500 से ज्यादा इलेक्ट्रिक स्कूटर की यह आपूर्ति तो सिर्फ शुरुआत है। हमें विश्वास है कि इलेक्ट्रिक वाहनों की बढ़ती मांग के साथ उनका सकारात्मक प्रभाव भी कई गुना बढ़ेगा।”

ओडिसी इलेक्ट्रिक और ज़िप इलेक्ट्रिक की यह साझेदारी भारत में हरित परिवहन का भविष्य बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम है। 1,500 से अधिक इलेक्ट्रिक स्कूटरों की डिलीवरी न केवल कार्बन फुटप्रिंट कम करने में मददगार होगी, बल्कि व्यवसायों और ग्राहकों के लिए पर्यावरण के अनुकूल समाधान को बढ़ावा देने में भी सहायक साबित होगी।

ओडिसी इलेक्ट्रिक की शुरुआत 2020 में हुई और यह भारत के इलेक्ट्रिक वाहन बाजार में अग्रणी कंपनियों में से एक बन चुकी है। इसका उद्देश्य देश में ईवी (इलेक्ट्रिक वाहन) को लोकप्रिय बनाना और टिकाऊ परिवहन को बढ़ावा देना है। ओडिसी के पास 7 अलग-अलग मॉडल्स की प्रॉडक्ट रेंज है, जो हर तरह की जरूरत को पूरा करती है। इनमें लो-स्पीड स्कूटर, हाई-स्पीड स्कूटर, डिलीवरी स्कूटर, स्पोर्ट्स बाइक और रोजमर्रा के इस्तेमाल के लिए कम्यूटर बाइक शामिल हैं।

इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल वेडर (7 इंच के टचस्क्रीन एंड्रॉयड डिस्प्ले, एआईएस-156 प्रमाणित बैटरी, पांच ड्राइव मोड्स, 18-लीटर स्टोरेज स्पेस, मजबूत निर्माण)

इलेक्ट्रिक बाइक इवोक्विस (चार ड्राइव मोड्स, कीलेस एंट्री, एंटी-थेफ्ट लॉक और मोटर कटऑफ स्विच)

नया हाईस्पीड इलेक्ट्रिक स्कूटर स्नैप (एआईएस156 प्रस्‍वीकृत स्‍मार्ट पोर्टेबल बैटरी, वॉटर प्रूफ मोटर, डिस्टैंस टू एम्‍प्‍टीऔर कैन इनेबल्‍ड डिस्प्ले)

हाईस्पीड इलेक्ट्रिक स्कूटर हॉकली (यह भारत का पहला इलेक्ट्रिक स्कूटर है, जिसमें क्रूज कंट्रोल के साथ म्यूजिक सिस्टम और पोर्टेबल बैटरी भी है)

लोस्पीड स्कूटर-ई2गो लाइट, ई2गो+ और ई2गो ग्रैफीन (इन इलेक्ट्रिक स्कूटरों में पोर्टेबल बैटरी और यूएसबी चार्जिंग, डिजिटल स्पीडोमीटर और कीलेस एंट्री की सुविधा मिलती है।)

लो स्पीड इलेक्ट्रिक स्कूटर रेसर लाइट वी2 लाइट और वी2+(वॉटर प्रूफ मोटर, सामान रखने के लिए बड़ा बूट स्‍पेस, ड्यूल बैटरी और एलईडी लाइट्स)

लो स्पीड लोडर-ट्रॉट 2.0 (यह स्कूटर सामान को इधर से उधर पहुंचाने के लिए डिज़ाइन किया गया है, जो पर्यावरण को कम नुकसान पहुँचाता है। इसमें आईपी65 बैटरी, ब्रेकडाउन असिस्ट और डिजिटल स्पीडोमीटर है)

Static 1 Static 1

prabhatchingari

I am a passionate editor who loves to cover each and every news and present it forward . For Promotion Related Queries Contact :- 9897399127
For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Leave a Comment