Advertisement

हरेला पर सतपाल महाराज ने दिलाया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प, नगर वन देवपुरा में किया पौधारोपण

By: Naveen Joshi

On: Friday, July 17, 2026 6:51 AM

Google News
Follow Us

 

एक पेड़ मां के नाम’ अभियान को जन-आंदोलन बनाने का आह्वान, हर परिवार से प्रतिवर्ष एक पौधा लगाने की अपील

देहरादून/हरिद्वार। उत्तराखंड के लोकपर्व हरेला-2026 के अवसर पर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री एवं हरिद्वार जनपद के प्रभारी मंत्री सतपाल महाराज ने नगर वन, देवपुरा में आयोजित पौधारोपण कार्यक्रम में पर्यावरण संरक्षण का संकल्प दिलाया। उन्होंने कहा कि हरेला केवल एक पर्व नहीं, बल्कि प्रकृति के प्रति आस्था, कृतज्ञता और संरक्षण का संदेश देने वाला जनपर्व है।

वन विभाग, हरिद्वार एवं भारतीय वृक्ष न्यास (ट्री ट्रस्ट ऑफ इंडिया) के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में सतपाल महाराज ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान और उत्तराखंड की लोक परंपरा को जन-जन तक पहुंचाकर राज्य को अधिक हरित एवं समृद्ध बनाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति में वृक्ष, नदियां, पर्वत और वन सदैव पूजनीय रहे हैं तथा प्रकृति का संरक्षण मानव जीवन की सुरक्षा और समृद्धि के लिए अनिवार्य है।

उन्होंने कहा कि जलवायु परिवर्तन, बढ़ते प्रदूषण और घटते वन क्षेत्र आज विश्व के सामने गंभीर चुनौती हैं। ऐसे समय में हरेला जैसे पर्व समाज को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करने का प्रभावी माध्यम हैं। उन्होंने कहा कि हरिद्वार आध्यात्मिक, सांस्कृतिक और प्राकृतिक दृष्टि से देश-विदेश के श्रद्धालुओं और पर्यटकों का प्रमुख केंद्र है, इसलिए यहां हरियाली और स्वच्छ वातावरण बनाए रखना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।

सतपाल महाराज ने सभी नागरिकों से प्रतिवर्ष कम से कम एक पौधा लगाने और उसके संरक्षण का संकल्प लेने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि पौधारोपण तभी सार्थक होगा, जब लगाए गए पौधों का संरक्षण और संवर्धन भी सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण को जन-आंदोलन का रूप देने पर बल देते हुए कहा कि समाज और सरकार के संयुक्त प्रयासों से ही हरित, स्वच्छ और समृद्ध उत्तराखंड का निर्माण संभव है।

कार्यक्रम में हरिद्वार की मेयर श्रीमती किरण, राज्य मंत्री डॉ. जयपाल चौहान, ओम प्रकाश, अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष रविन्द्रपुरी, गढ़वाल आयुक्त आनन्द स्वरूप, जिलाधिकारी मयूर दीक्षित, डीएफओ अनिरुद्ध, एडीएम जितेन्द्र, भाजपा जिलाध्यक्ष आशुतोष शर्मा, जिला उपाध्यक्ष लव शर्मा, आशु चौधरी, भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष विक्रम खुल्ला, जगदीश लाल पाहवा, प्रमोद शर्मा सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित रहे।

For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment