---Advertisement---

गणतंत्र दिवस पर राज्यपाल ने परेड ग्राउंड व लोक भवन में फहराया राष्ट्रीय ध्वज

By: Naveen Joshi

On: Monday, January 26, 2026 3:34 PM

Google News
Follow Us
---Advertisement---

 

देहरादून, गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर उत्तराखण्ड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने परेड ग्राउंड, देहरादून में आयोजित मुख्य समारोह में राष्ट्रीय ध्वज फहराया तथा भव्य परेड की सलामी ली। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी भी उपस्थित रहे।

समारोह के दौरान राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री द्वारा उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस अधिकारियों एवं विभिन्न विभागों के अधिकारियों को उनकी सराहनीय सेवाओं के लिए पदक अलंकरण कर सम्मानित किया गया।

गणतंत्र दिवस समारोह में विभिन्न विभागों द्वारा आकर्षक एवं विषयवस्तु पर आधारित झांकियों का प्रदर्शन किया गया। सूचना विभाग की ‘उत्तराखण्ड रजत जयंती एवं शीतकालीन धार्मिक यात्रा व पर्यटन’ विषय पर आधारित झांकी को प्रथम स्थान, संस्कृत शिक्षा विभाग को द्वितीय तथा विद्यालयी शिक्षा विभाग की झांकी को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। विजेता झांकियों को राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री द्वारा सम्मानित किया गया।

परेड में सेना की 14वीं डोगरा रेजीमेंट, सीआरपीएफ, आईटीबीपी, हिमाचल पुलिस, 40वीं वाहिनी पीएसी, महिला पीएसी, उत्तराखण्ड होमगार्ड्स, पीआरडी, एनसीसी बॉयज व गर्ल्स, अश्व दल, पुलिस संचार, अग्निशमन सहित अन्य टुकड़ियों ने प्रतिभाग किया। परेड करने वाली टुकड़ियों में सीआरपीएफ को प्रथम, आईटीबीपी को द्वितीय तथा 14वीं डोगरा रेजीमेंट को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ।

कार्यक्रम में राज्य के लोक कलाकारों द्वारा छोलिया, गढ़वाली लोकनृत्य एवं पाइप बैंड की मनमोहक प्रस्तुतियां दी गईं, जिसने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने इस अवसर पर लोकतंत्र सेनानियों, शहीद राज्य आंदोलनकारियों के परिजनों एवं राज्य आंदोलनकारियों को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया।

समारोह में पूर्व राज्यपाल एवं पूर्व मुख्यमंत्री  भगत सिंह कोश्यारी, पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल ‘निशंक’, मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी  गीता धामी, कैबिनेट मंत्री, सांसद, विधायक, मेयर देहरादून, मुख्य सचिव, पुलिस महानिदेशक सहित प्रशासनिक अधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।

लोक भवन में भी फहराया गया राष्ट्रीय ध्वज

गणतंत्र दिवस के अवसर पर राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने लोक भवन में भी राष्ट्रीय ध्वज फहराया तथा प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दीं।

उन्होंने संविधान निर्माता डॉ. भीमराव आंबेडकर सहित सभी स्वतंत्रता सेनानियों एवं वीर शहीदों को नमन करते हुए ‘विकसित भारत 2047’, ‘आत्मनिर्भर भारत’ और ‘विश्वगुरु भारत’ के संकल्प को साकार करने का आह्वान किया।

राज्यपाल ने आधुनिक तकनीक, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, नवाचार और युवाओं की भागीदारी को राष्ट्र निर्माण के लिए आवश्यक बताया।

उत्कृष्ट सेवा के लिए सम्मानित अधिकारी

डॉ. नीरज सिंघल, निदेशक पशुपालन

मस्तू दास, सहायक मुख्य निर्वाचन अधिकारी

अरुण कुमार सिंह, अनुभाग अधिकारी सचिवालय

राकेश सिंह असवाल, समीक्षा अधिकारी सचिवालय

राज्यपाल उत्कृष्ट सेवा पदक से सम्मानित पुलिस अधिकारी

निरीक्षक यशपाल सिंह, एसटीएफ देहरादून

उप निरीक्षक नरोत्तम बिष्ट, एसटीएफ देहरादून

आरक्षी देवेन्द्र कुमार, एसटीएफ देहरादून

मुख्य आरक्षी भूपेन्द्र सिंह मर्तोलिया, एसटीएफ कुमाऊं

अपर उप निरीक्षक सुनील कुमार, सशस्त्र पुलिस पौड़ी

मुख्य आरक्षी सुनील रावत, जनपद देहरादून

 

For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment