Prabhat Chingari
उत्तराखंडधर्म–संस्कृति

नवरात्र के पंचम दिवस पर माँ कंसमर्दनी दरबार में सम्पट खुलने पर उमड़ा आस्था का सैलाब

 

देहरादून, देवभूमि उत्तराखंड सहित पूरे देश में चैत्र नवरात्र का पावन पर्व श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। इसी क्रम में देहरादून स्थित माँ कंसमर्दनी दरबार में नवरात्र के पांचवें दिन सम्पट खुलने के अवसर पर भव्य पूजा-अर्चना का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सैकड़ों श्रद्धालुओं ने माता के दरबार में पहुंचकर माँ भगवती कंसमर्दनी के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।

मंदिर परिसर में सुबह से ही भक्तों की लंबी कतारें देखने को मिलीं। श्रद्धालुओं ने विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना की। पूरे परिसर में भक्ति और श्रद्धा का माहौल बना रहा।

माँ कंसमर्दनी दरबार, देहरादून के आचार्य कृष्णानंद महाराज ने बताया कि माँ कंसमर्दनी मूल रूप से श्री क्षेत्र श्रीनगर गढ़वाल की प्रसिद्ध देवी हैं। उन्होंने बताया कि माता की गद्दी देहरादून के उमंग विहार, ब्राह्मणवाला में भी स्थापित है, जहां नियमित रूप से पूजा-अर्चना की जाती है।

आचार्य कृष्णानंद महाराज के अनुसार, माँ भगवती कंसमर्दनी की कथा भगवान श्रीकृष्ण से जुड़ी हुई है। जिस दिन भगवान श्रीकृष्ण की जन्मतिथि मनाई जाती है, उसी दिन योगमाया स्वरूप माँ कंसमर्दनी का जन्मोत्सव भी धूमधाम से मनाया जाता है। उन्होंने बताया कि प्रतिवर्ष नवरात्र के पांचवें दिन सम्पट खुलने के साथ विशेष पूजन किया जाता है, जिसका विशेष धार्मिक महत्व है।

सम्पूर्ण आयोजन के दौरान भक्तों में विशेष उत्साह देखने को मिला और मंदिर परिसर जयकारों से गूंज उठा। श्रद्धालुओं ने माता से परिवार की सुख-शांति और समृद्धि की कामना की।

Related posts

श्री गुरु राम राय संस्थान में चिकित्सा पर व्यावहारिक दृष्टिकोण की चर्चा

cradmin

सिपन कुमार गर्ग ने टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त प्रभार ग्रहण किया

cradmin

दून में डेकोरा एक्सपो का शुभारंभ

prabhatchingari

स्टार्टअप महाकुंभ 2025 में तुलाज़ इंस्टिट्यूट को मिला दूसरा स्थान

prabhatchingari

यूसीआरआरएफपी की 187.11 करोड़ की वार्षिक कार्ययोजना को हाई पावर कमेटी की मंजूरी

cradmin

आंदोलनकारियों के सपनों के अनुरूप हो रहा है राज्य में सड़कों का विस्तार

cradmin

Leave a Comment