---Advertisement---

माँ डाँटकाली की 222वाँ वार्षिकोत्सव के चतुर्थ दिवस : माँ भगवती के पावन झंडों की भव्य शोभायात्रा निकली

By: Naveen Joshi

On: Wednesday, July 2, 2025 7:42 PM

Google News
Follow Us
---Advertisement---

भक्तों ने नृत्य, संगीत व रंगों के साथ झंडों की परिक्रमा कर माँ का आशीर्वाद प्राप्त किया

देहरादून, माँ डाँटकाली मनोकामना के 222वें वार्षिकोत्सव के अंतर्गत आज चौथे दिन श्रद्धा, आस्था और भक्ति के माहौल में माँ भगवती के पावन झंडों की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। इस अवसर पर नगर में भक्ति एवं उल्लास का वातावरण बना रहा।

शोभायात्रा का शुभारंभ सुभाष नगर स्थित भगवती गेस्ट हाउस से हुआ। यातायात की सुविधा को ध्यान में रखते हुए यात्रा को मानव केंद्र, मोहब्बेवाला तक बैण्ड-बाजों के साथ निकाला गया। वहाँ से माँ के पवित्र झंडों को विधिपूर्वक पूजन उपरांत मंदिर परिसर की ओर रवाना किया गया।

यात्रा में माँ डाँटकाली के भक्तगण झूमते-गाते, रंग उड़ाते हुए बड़ी संख्या में शामिल हुए। माता रानी के झंडों की परिक्रमा करते हुए भक्तों ने अपनी मनोकामनाओं की पूर्ति के लिए माँ से आशीर्वाद माँगा। शोभायात्रा में महिलाओं, युवाओं, बच्चों व बुजुर्गों ने भी पूरे जोश से भाग लिया।

इस अवसर पर महंत रमन प्रसाद गोस्वामी ने माँ के चरणों में सभी श्रद्धालुओं की ओर से नमन अर्पित किया एवं भक्तों को शुभकामनाएँ व आशीर्वाद प्रदान किया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में माँ डाँटकाली सेवा दल की विशेष भूमिका रही। सेवा दल के प्रमुख सदस्य — शुभम गोस्वामी, संयम गोस्वामी, दिनेश अग्रवाल, गौरव कुमार, नरसिंह दास, हरीश मारवाह, नीरज गोस्वामी, सुनील आहूजा, शिवम् गोयल, अमिचंद सोनकर, अमित करणवाल, विक्की खत्री, वासु परविंदा, गौतम प्रजापति, सूरज शर्मा, राम पद जना, गोकुल परविंदा, गौतम सोनकर, श्रवण वर्मा, अश्वनी अग्रवाल आदि — पूरे समर्पण के साथ मौजूद रहे।

सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालुओं ने माँ डाँटकाली के चरणों में उपस्थित होकर पुण्य लाभ प्राप्त किया।

For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment