---Advertisement---

एसएसपी के निर्देश पर अलर्ट मोड में दून पुलिस, तड़के से शुरू हुआ सघन चेकिंग अभियान

By: Naveen Joshi

On: Wednesday, February 18, 2026 5:12 PM

Google News
Follow Us
---Advertisement---

 

देहरादून,  जनपद में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) के निर्देशों के अनुपालन में दून पुलिस अलर्ट मोड पर है। आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से बुधवार तड़के प्रातः से ही पूरे जनपद में आकस्मिक सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।

एसएसपी देहरादून द्वारा सभी थाना प्रभारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि भीड़भाड़ वाले स्थानों पर पुलिस की विजिबिलिटी बढ़ाई जाए तथा नगर और देहात क्षेत्रों में लगातार प्रभावी चेकिंग सुनिश्चित की जाए। इसी क्रम में सभी क्षेत्राधिकारियों के नेतृत्व में पुलिस की अलग-अलग टीमें गठित कर जनपद के सीमावर्ती चेक पोस्टों, आंतरिक मार्गों और प्रमुख सार्वजनिक स्थलों पर व्यापक जांच अभियान चलाया जा रहा है।

अभियान के तहत जनपद में प्रवेश करने वाले सभी निजी एवं सार्वजनिक वाहनों की सघन जांच की जा रही है। साथ ही आंतरिक मार्गों पर भी संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की बारीकी से चेकिंग की जा रही है। संदिग्ध रूप से घूम रहे व्यक्तियों से पूछताछ कर उनके सत्यापन संबंधी आवश्यक जानकारी एकत्र की जा रही है।

लगातार निगरानी और प्रभावी नियंत्रण के लिए जनपद के नगर तथा देहात क्षेत्रों में कुल 20 चेकिंग पॉइंट निर्धारित किए गए हैं, जहां पुलिस टीमें मुस्तैदी से तैनात हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि यह अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा और सुरक्षा व्यवस्था से किसी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा।

For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment