Advertisement

,

रक्षाबंधन के मौके पर कांग्रेस नेता सुरेंद्र सिंह रावत ने महिलाओं को दी दो बड़ी सौगातें

By: Naveen Joshi

On: Sunday, August 3, 2025 12:03 AM

Google News
Follow Us
------

देहरादून, कांग्रेस प्रदेश सचिव सुरेंद्र सिंह रावत ने रक्षाबंधन के शुभ अवसर पर वार्ड संख्या 7, कैनाल रोड स्थित बारीघाट शिव मंदिर में महिलाओं के लिए विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया। भारी संख्या में उपस्थित बहनों ने उन्हें राखी बांधकर आशीर्वाद दिया और उनके सामाजिक योगदान की सराहना की। स्थानीय लोग उन्हें स्नेहपूर्वक ‘सोनू भाई’ कहकर संबोधित करते हैं।

कार्यक्रम में सुरेंद्र सिंह रावत ने दो जनकल्याणकारी योजनाओं की घोषणा की, जिन्हें वे अपने निजी संसाधनों से क्रियान्वित करेंगे:

  1. बीपीएल कन्या विवाह सहायता योजना:
    बीपीएल परिवारों की बेटियों के विवाह हेतु ₹21,000 की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी।
  2. कन्या शिक्षा प्रोत्साहन योजना:
    कक्षा 10वीं और 12वीं में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली छात्राओं को ₹11,000 नकद और एक साइकिल पुरस्कार स्वरूप दी जाएगी।

मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद मसूरी की पूर्व विधायक प्रत्याशी गोदावरी थपली ने भी सुरेंद्र सिंह रावत को राखी बांधी और जनता से जुड़े उनके निरंतर प्रयासों की प्रशंसा की। उन्होंने हाल ही में हुए पंचायत चुनावों में कांग्रेस की सफलता का श्रेय प्रदेश की जनता को दिया।

इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं रेसकोर्स वार्ड के पार्षद वीरेंद्र सिंह बिष्ट ने केंद्र सरकार को महंगाई के मुद्दे पर घेरते हुए तीखा वक्तव्य दिया।

कार्यक्रम में वार्ड 7 के पार्षद डॉ. अरविंद चौधरी, वरिष्ठ नेता परमजीत ओबेरॉय, मोहन थापली, जगदीश चौहान, सूरज चौहान, नवीन सकलानी समेत बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

 

Static 1 Static 1

Naveen Joshi

For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Leave a Comment