Advertisement

25 लीटर कच्ची शराब के साथ एक गिरफ्तार, मंदिर परिसर में असभ्य हरकत करने वाले तीन युवकों पर भी कार्रवाई

By: Naveen Joshi

On: Tuesday, August 4, 2026 4:26 PM

Google News
Follow Us

 

चमोली ( प्रदीप लखेड़ा )

श्री बद्रीनाथ धाम की पवित्रता बनाए रखने और चारधाम यात्रा के दौरान कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ रखने के लिए चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत बद्रीनाथ पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में सख्त कार्रवाई की है।

पुलिस ने 3 अगस्त 2026 को क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग के दौरान भृगुधारा गुफा जाने वाले पैदल मार्ग पर घेराबंदी कर सुरेन्द्र सिंह (75 वर्ष), निवासी ग्राम भृगुधारा, थाना श्री बद्रीनाथ को 25 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया। बरामद शराब को कब्जे में लेकर आरोपी के विरुद्ध थाना श्री बद्रीनाथ में आबकारी अधिनियम की धारा 60 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले में अग्रिम वैधानिक कार्रवाई जारी है।

इस कार्रवाई में हेड कांस्टेबल हरेन्द्र सिंह, कांस्टेबल कुलदीप, कांस्टेबल आशुतोष तिवारी, कांस्टेबल शीशपाल और कांस्टेबल गौरव रावत शामिल रहे।

वहीं, दूसरी कार्रवाई में पुलिस ने मंदिर परिसर के समीप पंजाब निवासी तीन युवकों को सार्वजनिक स्थान पर असभ्य एवं अशोभनीय हरकतें करते हुए पकड़ा। श्रद्धालुओं की आस्था और धाम की गरिमा को देखते हुए पुलिस उन्हें तत्काल कोतवाली ले गई और उनके विरुद्ध पुलिस एक्ट के तहत चालानी कार्रवाई की।

बद्रीनाथ पुलिस ने स्पष्ट किया है कि ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत चारधाम यात्रा के दौरान अवैध गतिविधियों, नशे के कारोबार और धाम की गरिमा को ठेस पहुंचाने वाले किसी भी कृत्य के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

November 1, 2026

November 1, 2026

November 1, 2026

November 1, 2026

November 1, 2026

November 1, 2026

Leave a Comment