---Advertisement---

विनम्रता और कर्तव्यनिष्ठा से ही आमजन में बनेगा पुलिस पर विश्वास : एसपी सुरजीत सिंह पंवार

By: Naveen Joshi

On: Thursday, October 30, 2025 2:23 PM

Google News
Follow Us
---Advertisement---

 

 

चमोली (प्रदीप लखेड़ा)।जनपद चमोली के नवनियुक्त पुलिस अधीक्षक सुरजीत सिंह पंवार ने पदभार ग्रहण करने के बाद जनपद पुलिस के सभी राजपत्रित अधिकारियों, थाना/चौकी एवं शाखा प्रभारियों के साथ एक परिचयात्मक एवं समीक्षा गोष्ठी आयोजित की। बैठक के दौरान एसपी ने सभी प्रभारियों से उनके कार्यक्षेत्र की भौगोलिक परिस्थितियों और कानून व्यवस्था की स्थिति पर विस्तृत जानकारी प्राप्त की। उन्होंने पुलिसिंग में उत्कृष्ट आचरण, पारदर्शिता और जन-केंद्रित दृष्टिकोण को सर्वोपरि बताते हुए कहा कि—> “विनम्रता और कर्तव्यनिष्ठा आमजन में विश्वास पैदा करेगी। किसी भी फरियादी को निराशा या दुर्व्यवहार नहीं मिलना चाहिए। पुलिस ‘शक्ति’ है, लेकिन इसका उपयोग केवल सुरक्षा और सेवा के लिए होना चाहिए।” एसपी ने निर्देश दिए कि सभी प्रभारी अधिकारी फरियादियों के साथ संवेदनशील व्यवहार अपनाएं और उनकी शिकायतों का तत्काल व प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित करें। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि अधीनस्थ कर्मियों की समस्याओं को भी संवेदनशीलता से सुनकर त्वरित समाधान किया जाए, ताकि पुलिस बल का मनोबल ऊँचा रहे। टीम भावना के साथ कार्य करते हुए पुलिसिंग में बेहतर समन्वय और सहयोगात्मक वातावरण बनाने पर बल दिया गया। चमोली जैसे पहाड़ी जिले में सड़क दुर्घटनाओं को गंभीर चुनौती बताते हुए एसपी ने निर्देश दिए कि किसी भी दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस तत्काल मौके पर पहुँचकर राहत और बचाव कार्य को प्राथमिकता दे। बैठक में आगामी राष्ट्रीय एकता दिवस (31 अक्टूबर) के दृष्टिगत सभी थाना क्षेत्रों में होने वाले कार्यक्रमों की सुरक्षा व्यवस्था एवं सफल आयोजन हेतु तैयारियों की समीक्षा भी की गई।

 

 

 

For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment