---Advertisement---

ऑपरेशन कालनेमि” : ढोंगी बाबाओं पर दून पुलिस का शिकंजा

By: Naveen Joshi

On: Monday, July 14, 2025 8:22 PM

Google News
Follow Us
---Advertisement---

 

कारी अब्दुल का जादू-टोना भी न आया काम, पुलिस के सामने हर पैंतरा हुआ नाकाम

देहरादून, :
“ऑपरेशन कालनेमि” अभियान के तहत दून पुलिस ने धर्म की आड़ में अंधविश्वास फैलाकर लोगों को ठगने वाले फर्जी बाबाओं के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के नेतृत्व में जारी इस मुहिम में बीते चार दिनों के भीतर कुल 111 ढोंगी बाबाओं को गिरफ्तार किया गया है, जिनमें आज गिरफ्तार किए गए 29 फर्जी बाबाओं में 20 अन्य राज्यों से संबंधित हैं।

पुलिस के मुताबिक, ये आरोपी साधु-संतों का भेष धारण कर विशेषकर महिलाओं और युवाओं को उनके निजी और पारिवारिक समस्याओं का समाधान देने का झांसा देते थे, और उन्हें वशीभूत कर आर्थिक ठगी करते थे।

कारी अब्दुल का ‘जादू-टोना’ फेल

विकासनगर क्षेत्र से पकड़े गए कारी अब्दुल रहमान नामक व्यक्ति पर लोगों को दैवीय प्रकोप, झाड़-फूंक और दुआ के नाम पर डरा-धमकाकर ठगी करने का आरोप है। पुलिस ने उसे रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।

फर्जी दवाखाने पर भी कार्रवाई

प्रेमनगर क्षेत्र में बिना लाइसेंस के जड़ी-बूटियों की दुकान चलाने वाले एक दम्पत्ति — विनोद सिंह और उसकी पत्नी राधा को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया। आरोप है कि दोनों अंधविश्वास फैलाकर “शर्तिया इलाज” का दावा कर रहे थे और लोगों को बिना अनुमति औषधियां बेच रहे थे। इनके द्वारा किए गए अतिक्रमण को भी तत्काल हटाया गया।

एसएसपी देहरादून का सख्त संदेश

एसएसपी डॉ. अजय सिंह ने स्पष्ट किया है कि चाहे ढोंगी किसी भी धर्म, राज्य या वेशभूषा से जुड़ा हो — यदि वह पाखंड करेगा तो सलाखों के पीछे जाएगा। जनभावनाओं और धार्मिक आस्था से खिलवाड़ किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

अभियान में अब तक की प्रमुख गिरफ्तारियाँ:

01- कारी अब्दुल रहमान पुत्र मो0 नजीर निवासी जमनीपुर, सहसपुर, हाल रामबाग, हरबर्टपुर, विकासनगर।
02- प्रकाश कुमार शर्मा पुत्र श्री रूप नारायण शर्मा निवासी ग्राम बेलाडी थाना भीवाडी, जिला अलवर, राजस्थान।
03- सन्तोष कुमार पुत्र सोबरन सिंह निवासी नसीमपुर फरैंजी थाना किशनी, जिला मैनपुरी, उ0प्र0।
04- अशोक पुत्र गजराज निवासी घैला थाना मडियाऊँ जिला लखनऊ उ0प्र0।
05- अहतेसाम पुत्र मुत्तजीर निवासी मालाहेडी थाना बेहट जिला सहारनपुर उ0प्र0।
06- राम अवतार पुत्र श्री देशराज निवासी उन्नाव उत्तर प्रदेश।
07- पप्पू पुत्र गजराज निवासी उन्नाव उत्तर प्रदेश,
08- रमेश गिरी पुत्र महेश गिरी निवासी बल्लबगढ़, हरियाणा
09- जय राम पुत्र हरकेश सिंह उम्र 40 वर्ष निवासी ग्राम तिसोदरा थाना नागल जिला सहारनपुर उत्तर प्रदेश
10- दीपू सिंह चौहान पुत्र गोखरन सिंह चौहान निवासी दुर्गा कॉलोनी कोमल पटटी जिला फरुखाबाद, उ0प्र0
11- अजति शर्मा पुत्र सुरेश शर्मा निवासी डारेखाम पो0ओ0 छकुराम परसरिया थाना नासिरगंज जिला साराराम बिहार
12- चौडी बाबा पुत्र श्री मगन सिंह नि0 ग्राम आसमां थाना पकरी ब्रामां जिला नवादा झारखंड
13- संदीप बाबा पुत्र भगवान सिंह निवासी ग्राम चिरू मरचा थाना पुरलिया जिला पुरलिया पश्चिम बंगाल
14- उचित बाबा पुत्र सारणी निवासी ग्राम खैरा थाना तारापुर जिला मुंगेर बिहार
15- रामखेलावन पुत्र भगवती निवासी ग्राम हरी ग्राम थाना हरगांव सीतापुर उत्तर प्रदेश
16- अभि लाख पुत्र भनजीत निवासी चंडी पुल हरिद्वार
17- श्रीकांत पुत्र धनंजय निवासी ग्राम दरिया जनपद पूर्णिया बिहार हाल पता साई मंदिर राजपुर रोड, देहरादून
18- हरीश कुमार पुत्र धर्म सिंह निवासी बाल्मीकि मोहल्ला गोपाल प्राथमिक विद्यालय के पास जनपद करनाल हरियाणा हाल पता घाट नंबर 1 हरिद्वार
19- चंद्रपाल पुत्र सतयुग निवासी चंडोक मंडावर जनपद बिजनौर उत्तर प्रदेश
20- मनोज कुमार पुत्र रघुनाथ पुरी निवासी ग्राम रम्पुरा, थाना तेन्दुखेडा, जिला नरसिंहपुर, मध्यप्रदेश,
21- अनिल गिरी पुत्र महेश गिरी निवासी मुबारकपुर जनपद उना हिमाचल प्रदेश
22- सफेद मंडल पुत्र ताई मंडल निवासी ग्राम हजरतपुर थाना पतोन बालूघाट जिला दक्षिण दिनाजपुर पश्चिम बंगाल
23- सुनील कुमार पुत्र स्व0 पाल सिंह निवासी हाल केशवपुरी बस्ती डोईवाला देहरादून
24- अशोक कुमार पुत्र स्वर्गीय जगन कुमार निवासी 3 नंबर गली राम मंदिर टर्नर रोड थाना क्लेमेंटाउन
25- धनपत पुत्र मानसिंह निवासी गौशाला के पास ऋषिकेश विजयनगर जनपद देहरादून
26- कुन्दन बाबा पुत्र अधिकारी निवासी मोतीचूर के सामने थाना रायवाला देहरादून
27- सुरेश पुत्र पातीराम निवासी मालसी सिनौला राजपुर देहरादून
28- शंकर बाबा पुत्र रतन निवासी शालीग्राम घाट भूपतवाला जनपद हरिद्वार
29- संजय रोँचला पुत्र सूरत सिंह निवासी हरिपुर, थाना विकासनगर, जनपद देहरादून,

👉 दून पुलिस की यह कार्यवाही न केवल एक कड़ा संदेश है, बल्कि समाज में बढ़ते अंधविश्वास और ठगी के खिलाफ एक सकारात्मक कदम भी है।
👉 पुलिस आमजन से अपील करती है कि किसी भी तरह की संदेहास्पद गतिविधि की जानकारी नजदीकी थाने को दें या पुलिस हेल्पलाइन पर संपर्क करे ।

For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment