---Advertisement---

पहाड़ की बेटी किरण रौतेला वर्मा बनीं सीएयू की सचिव

By: Naveen Joshi

On: Saturday, September 6, 2025 5:37 PM

Google News
Follow Us
---Advertisement---

 

 

देहरादून,: क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड (सीएयू) के चुनाव में सचिव पद पर पहाड़ की बेटी किरण रौतेला वर्मा निर्विरोध निर्वाचित हो गईं हैं। बीसीसीआई से मान्यता प्राप्त प्रदेश की किसी भी क्रिकेट एसोसिएशन में पहली बार किसी महिला को सचिव पद की बड़ी जिम्मेदारी मिली है। वहीं, कुमाऊं के दीपक मेहरा को अध्यक्ष पद पर निर्विरोध चुन लिया गया है। उपाध्यक्ष पद पर अजय पाण्डेय व कोषाध्यक्ष पद पर देहरादून के मानस मेंगवाल चुने गए हैं।

किरण उत्तरकाशी के बड़कोट स्थित तुनालका गांव की निवासी हैं और उनके पिता केदार सिंह रौतेला व माता सुशीला रौतेला हैं। उनकी इस उपलब्धि पर पर्वतीय समाज में खुशी की लहर दौड़ गई है। सीएयू की कार्यकारिणी में इस बार गढ़वाल व कुमाऊं दोनों जगह का अद्भुत संगम दिखाई देता है।

सीएयू के चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया 29 अगस्त से शुरू हुई थी, जो 30 अगस्त तक चली। पहले दिन आठ पदों के लिए नामांकन दाखिल किए गए, लेकिन दूसरे दिन कोई नया नामांकन नहीं हुआ, जिसके परिणामस्वरूप शनिवार को सीएयू की एजीएम की बैठक में सभी प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए।

संयुक्त सचिव पद पर नूर आलम, काउंसलर पद पर मनोज नौटियाल तथा गवर्निंग काउंसिल के दो सदस्यों के रूप में सुनील कुमार जोशी और अरुण तिवारी शामिल हैं।

नव निर्वाचित सचिव किरण रौतेला वर्मा ने कहा कि सीएयू में महिला सचिव के निर्वाचित होने से उत्तराखंड में महिला क्रिकेट के विकास को नई दिशा मिलेगी और महिला खिलाड़ी क्रिकेट में भागीदारी करने के लिए और अधिक प्रोत्साहित होंगी।

नवनियुक्त अध्यक्ष दीपक मेहरा ने कहा कि अल्प समय में ही उत्तराखंड की क्रिकेट एसोसिएशन ने काफी उपलब्धियां हासिल की है और अब वरिष्ठ सदस्यों के सहयोग से उत्तराखंड में क्रिकेट को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा।

किरण की नियुक्ति को उत्तराखंड क्रिकेट के लिए एक नई शुरुआत के रूप में देखा जा रहा है। पर्वतीय क्षेत्र की इस बेटी की उपलब्धि ने न केवल स्थानीय समुदाय को गौरवान्वित किया है, बल्कि राज्य में क्रिकेट प्रशासन में महिलाओं की भागीदारी को भी प्रोत्साहित किया है।

For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment