Advertisement

भक्तराम सरस्वती विद्या मंदिर इण्टर कालेज गौचर में अभिभावक सम्मेलन। व स्व.कमला नेहरू पुरस्कार सम्मान समारोह आयोजित

By: prabhatchingari

On: Sunday, July 28, 2024 8:57 PM

Google News
Follow Us
------

*भक्तराम सरस्वती विद्या मंदिर इण्टर कालेज गौचर में अभिभावक सम्मेलन एवं स्व.कमला नेहरू पुरस्कार सम्मान समारोह आयोजित*
चमोली ( प्रदीप लखेड़ा )
भक्तराम सरस्वती विद्या मंदिर इण्टर कालेज गौचर में अभिभावक सम्मेलन एवं स्व.कमला नेहरू पुरस्कार सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। सम्मेलन का शुभारंभ करते हुए मुख्य अतिथि राज्य गौ सेवा समिति के सदस्य एवं पूर्व डीपीसी मेम्बर अनिल नेगी ने कहा कि मां ही बच्चे की प्रथम शिक्षक होती है। इस मौके पर उन्होंने बच्चे के सर्वांगीण विकास के टिप्स भी दिए।
विद्यालय में आयोजित अभिभावक सम्मेलन में विद्यालय के प्रधानाचार्य मदन सिंह चौधरी ने कहा कि आज के समय में अभिभावकों में मां का दायरा बहुत बढ़ गया है। उन्होंने कहा कि पढ़ाई के साथ-साथ बच्चे को इंसान बनाने की प्रक्रिया ही शिक्षा है।उन्होंने विद्यालय की कार्य योजना भी अभिभावकों के समक्ष रखी।
इस दौरान 23 छात्रों को स्व.कमला नेहरू पुरस्कार से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम विशिष्ट अतिथि जिला युवा कल्याण अधिकारी दीपक बिष्ट ने विद्या भारती के लक्ष्य तथा विद्यालय की गतिविधियों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि विद्या भारती के विद्यालय संस्कारवान शिक्षा देने के साथ-साथ गुणवत्तापूर्ण शिक्षा भी दे रहे हैं। कार्यक्रम का संचालन आचार्य शंकर महावीर कोहली ने किया। इस दौरान वरिष्ठ अधिवक्ता रघुवीर सिंह बिष्ट, दिलवर सिंह चौहान, अभिभावक संघ अध्यक्ष नवीन टाकुली, विद्यालय प्रबन्धन समिति अध्यक्ष विपुल रावत,पूरणसिंह चौधरी, प्रदीप लखेड़ा, प्रवेन्द्र मल्ल, समेत सभी अभिभावक मौजूद थे।

Static 1 Static 1

prabhatchingari

I am a passionate editor who loves to cover each and every news and present it forward . For Promotion Related Queries Contact :- 9897399127
For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Leave a Comment