Advertisement

मिस बॉलीवुड सब-कॉन्टेस्ट में प्रतिभागियों ने की शानदार एक्टिंग

By: Naveen Joshi

On: Monday, July 21, 2025 7:03 PM

Google News
Follow Us

 

देहरादून।
सिनमिट कम्युनिकेशंस की ओर से सोमवार को डीबीएस ग्लोबल यूनिवर्सिटी में मिस उत्तराखंड-2025 के सब कॉन्टेस्ट, मिस बॉलीवुड का आयोजन किया गया। इस दौरान प्रतिभागियों ने शानदार एक्टिंग कर जजेज का दिल जीत लिया। इस मौके पर आयोजकों ने बताया कि मिस उत्तराखंड 2025 का इस बार मिस एशियाटिक इंडिया के साथ टाईअप हुआ है। इसके तहत मिस उत्तराखंड की विनर्स यहां से मिस एशियाटिक इंडिया पीजेंट के लिए सीधे जा सकेंगी।

सिनमिट कम्युनिकेशंस की ओर से सोमवार को सेलाकुई स्थित डीबीएस ग्लोबल यूनिवर्सिटी में मिस उत्तराखंड-2025 का सब कॉन्टेस्ट आयोजित किया गया। इस मौके पर प्रतिभागियों ने अपनी पर्सनेलिटी और कॉन्फिडेंस का भी बखूबी परिचय दिया। उन्होंने अलग -अलग किरदारों की एक्टिंग कर जजेज का दिल जीत लिया। इस दौरान देहरादून सहित, हरिद्वार, ऋषिकेश, उत्तरकाशी, नैनीताल, रुद्रपुर, पिथौरागढ़, चमोली, बागेश्वर, खटीमा आदि जगहों की युवतियों ने हिस्सा लिया। इस मौके पर सिनमिट कम्युनिकेशंस के डायरेक्टर दलीप सिंधी ने बताया कि 23 जुलाई को मिस उत्तराखंड के ग्रैंड फिनाले का आयोजन होगा। उन्होंने ये भी बताया कि पहली बार मिस उत्तराखंड की विनर को फेमिना मिस इंडिया उत्तराखंड में डायरेक्ट एंट्री का मौका मिलेगा। उन्होंने बताया कि ग्रैंड फिनाले का आयोजन हयात सेंट्रिक में किया जाएगा। उन्होंने बताया कि मिस उत्तराखंड 2025 का इस बार मिस एशियाटिक इंडिया के साथ टाईअप हुआ है। इसके तहत मिस उत्तराखंड की विनर्स यहां से मिस एशियाटिक इंडिया पीजेंट के लिए सीधे जा सकेंगी
डायरेक्टर राजीव मित्तल ने बताया कि ये वाकई में हमारे लिए बेहद ही गौरव की बात होगी, जबकि यहां की विनर को फेमिना मिस इंडिया उत्तराखंड में डायरेक्ट एंट्री मिल सकेगी। वही प्रतिभागी भी इसको लेकर बेहद उत्साहित है। इस मौके पर जजेज की भूमिका में क्लिनिकल साइकोलॉजिस्ट
नयनी जसोला, डीबीएस ग्लोबल यूनिवर्सिटी में प्रो. वाइस चांसलर डॉ. राजीव भारद्वाज, दून बिजनेस स्कूल के डायरेक्टर डॉ. सुरेश अय्यर उपस्थित रहे। इस दौरान डीबीएस ग्लोबल यूनिवर्सिटी के अध्यक्ष मोहित अग्रवाल, कोरियोग्राफर जैज पुष्कर सोनी, कॉर्डिनेटर हिमानी रावत, न्यू एरा स्टूडियो से राज कौशिक आदि ने विशेष सहयोग किया।

For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

August 4, 2026

August 4, 2026

August 4, 2026

August 4, 2026

August 4, 2026

August 4, 2026

Leave a Comment