---Advertisement---

गौचर का युवक सागर नेगी का चयन जीएसटी विभाग में एक्जीक्यूटिव एसिस्टेंट पद होने से लोगों में खुशी

By: Naveen Joshi

On: Tuesday, April 14, 2026 7:44 AM

Google News
Follow Us
---Advertisement---

 

चमोली ( प्रदीप लखेड़ा )

‌ नगरपालिका क्षेत्र गौचर के निवासी सागर सिंह नेगी का चयन स्नातक स्तरीय परीक्षा (सीजीएल) के माध्यम से जीएसटी विभाग में एक्जीक्यूटिव एसिस्टेंट (इ. ए.) के पद पर होने से परिवार सहित नाते रिस्तेदारो व पड़ोसियों में खुशी का माहौल है।

सागर नेगी इससे पहले एसएससी के माध्यम से सीआरपीएफ में सव इन्स्पेक्टर के पद पर, जिसके लिये उन्होंने आइटीबीपी में 4 माह तक ट्रेनिंग ली। इस बीच सीजीएल में परीक्षा देने पर जीएसटी में एक्जीक्यूटिव एसिस्टेंट पद पर नियुक्त हुऐ हैं।

सागर नेगी के पिता पान सिंह नेगी आइटीबीपी से सेवानिवृत्त हैं। जिन्हें सेवा के दौरान प्रधानमंत्री द्वारा जीवन रक्षक पदक से सम्मानित किया गया है। सागर नेगी के पिता पान सिंह नेगी का कहना है कि उनके बेटा सागर नेगी बचपन से ही होशियार रहा है। उसने केन्द्रीय विद्यालय आईटीबीपी गौचर से हाई स्कूल, इंटर में प्रथम स्थान प्राप्त किया तथा बीएससी में भी प्रथम स्थान पर रहा। पान सिंह नेगी ने अपने बेटे को जीएसटी विभाग में एक्जीक्यूटिव एसिस्टेंट के पद पर नियुक्त होने पर खुशी जताई और बच्चों को अपने जीवन में मेहनती बनने की सलाह दी गई।

For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment