*पुष्प वर्षा से हुआ सीएम धामी का भव्य स्वागत।*
( प्रदीप लाखेड़ा की रिपोर्ट) मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी बुधवार को एक दिवसीय दौरे पर गोपेश्वर पहुंचे। यहां उन्होंने गोपेश्वर बस स्टेशन से पुलिस मैदान तक विशाल रोड शो किया। सीएम धामी के रोड शो में उमड़े जन सैलाब ने पुष्प वर्षा के साथ उनका स्वागत किया।
मुख्यमंत्री के गोपेश्वर पहुंचने पर जगह जगह भारी संख्या में उनके चाहने वालों की भीड़ देखने को मिली। लोगों ने पुष्प वर्षा करते हुए सीएम धामी का भव्य स्वागत किया।
मुख्यमंत्री ने रोड शो में शामिल सभी लोगों का आभार जताया। रोड शो में राज्यसभा सांसद महेन्द्र भट्ट, गढवाल सांसद तीरथ सिंह रावत, कर्णप्रयाग विधायक अनिल नौटियाल, थराली विधायक भूपाल राम टम्टा सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता एवं स्थानीय जनता आदि मौजूद रहे।
गोपेश्वर में सीएम श्री धामी का भव्य रोड शो में उमड़ा जन सैलाब….
By: prabhatchingari
On: Wednesday, March 13, 2024 4:57 PM
---Advertisement---





