Advertisement

जन-जन की सरकार आपके द्वार: कालसी ब्लॉक में बहुउद्देशीय शिविर आयोजित

By: Naveen Joshi

On: Tuesday, December 23, 2025 6:51 PM

Google News
Follow Us

 

देहरादून, प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी पहल ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार, प्रशासन गांव की ओर’ अभियान के तहत मंगलवार को विकासखंड कालसी परिसर में वृहद बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन किया गया। विशेष भूमि अध्याप्त अधिकारी/उप जिलाधिकारी स्मृता परमार की अध्यक्षता में आयोजित शिविर में ग्रामीणों की समस्याओं की सुनवाई करते हुए अनेक मामलों का मौके पर ही निस्तारण किया गया।

शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीण, वरिष्ठ नागरिक, महिलाएं एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। ग्रामीणों द्वारा कुल 19 शिकायतें प्रस्तुत की गईं, जिनमें जल संस्थान की 01, सिंचाई की 03, पंचायत राज की 02, बाल विकास की 01, विद्युत की 01, लोक निर्माण विभाग की 04, शिक्षा की 01, राजस्व की 04 तथा वन एवं कृषि विभाग से संबंधित 01-01 शिकायत शामिल रही। इनमें से 12 शिकायतों का त्वरित समाधान मौके पर ही कर दिया गया, जबकि शेष मामलों के शीघ्र निस्तारण हेतु संबंधित विभागों को निर्देशित किया गया।

बहुउद्देशीय शिविर के माध्यम से ग्रामीणों को विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्रदान की गई तथा कुल 1207 लाभार्थियों को विभागीय स्टॉलों के माध्यम से योजनाओं का लाभ दिया गया।

स्वास्थ्य विभाग द्वारा शिविर में 195 लोगों की निःशुल्क स्वास्थ्य जांच कर आवश्यक दवाइयों का वितरण किया गया।

विभागवार लाभान्वित लाभार्थियों में कृषि विभाग से 31, उद्यान विभाग से 40, पशुपालन विभाग से 375, डेयरी से 63, पूर्ति विभाग से 58, ग्राम्य विकास से 12, राजस्व विभाग से 161, युवा कल्याण से 111, श्रम विभाग से 51, पंचायती राज विभाग से 26, सैनिक कल्याण से 06, बैंकिंग सेवाओं से 08, जल संस्थान से 06 तथा सिंचाई विभाग से 09 लाभार्थी शामिल रहे।

शिविर में प्रमुख क्षेत्र पंचायत कालसी सावित्री चौहान, खंड विकास अधिकारी जगत पाल सिंह, क्षेत्र पंचायत सदस्य, न्याय पंचायत के समस्त ग्राम प्रधान, विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

October 23, 2026

October 23, 2026

October 23, 2026

October 23, 2026

October 23, 2026

October 23, 2026

Leave a Comment