Prabhat Chingari
उत्तराखंड

राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय गोपेश्वर में हरेला पर किया पौधरोपण

*राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय गोपेश्वर में हरेला पर किया पौधरोपण*
चमोली ( प्रदीप लखेड़ा )
राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय गोपेश्वर में मंगलवार को पौध रोपण कर हरेला पर्व मनाया गया।
महाविद्यालय की एनसीसी, एनएसएस एवं रोवर रेंजर इकाई द्वारा संयुक्त रूप से परिसर में एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत फलदार एवं छायादार पौधों का रोपण किया गया। पौध रोपण के पश्चात स्वयं सेवियों द्वारा परिसर में साफ सफाई अभियान भी चलाया गया।
छात्र छात्राओं को संबोधित करते हुए रोवर प्रभारी डॉ जगमोहन नेगी ने कहा कि मानव व प्रकृति के बीच एक गहरा संबंध है जिसके प्रति संवेदनशील होने की आज अत्यंत आवश्यकता है। इस अवसर पर एनसीसी अधिकारी डॉ ललित तिवारी, एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ डीएस नेगी आदि मौजूद रहे।

Related posts

आज का दिन: वृषभ राशि को सतर्कता ज़रूरी, कुंभ राशि धैर्य से लें फैसले

cradmin

69 साल की मरीज में सफल लीडलैस पेसमेकर प्रत्यारोपण, मणिपाल डॉक्टरों की टीम ने रचा कीर्तिमान

cradmin

यूनिफाइड पेंशन योजना से देश के एनपीएस कार्मिक खुश नही है – बी पी सिंह रावत

prabhatchingari

माया देवी विश्वविद्यालय में फ्रेशर पार्टी एवं गरबा डांस का भव्य आयोजन

cradmin

दून पुलिस की जागरूकता पाठशाला, छात्र-छात्राओं को साइबर अपराध और नशे के खिलाफ किया सचेत

cradmin

सीमा जागरण मंच ने संगोष्ठी में वीरता को किया नमन, धराली आपदा में मृतकों को दी श्रद्धांजलि

cradmin

Leave a Comment