---Advertisement---

हरेला पर्व पर वृक्षारोपण पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

By: Naveen Joshi

On: Thursday, July 17, 2025 10:19 AM

Google News
Follow Us
---Advertisement---

देहरादून, 

हरेला पर्व के पावन अवसर पर बुधवार को देहरादून के वार्ड 20 रेसकोर्स उत्तर क्षेत्र में वृक्षारोपण कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व स्थानीय पार्षद विरेन्द्र सिंह बिष्ट ने किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक, स्कूली बच्चे, सामाजिक कार्यकर्ता एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का उद्देश्य केवल वृक्षारोपण तक सीमित नहीं रहा, बल्कि इसका मूल मकसद पर्यावरण संरक्षण के प्रति जन-जागरूकता फैलाना और हर नागरिक को उत्तराखंड को हरा-भरा बनाए रखने के संकल्प से जोड़ना था।

इस मौके पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करण मेहरा, महानगर अध्यक्ष डॉ. जसविंदर सिंह, वरिष्ठ नेता अमरजीत सिंहमदनलाल, पूर्व पार्षद अनूप कपूर, अनूप रावत, सुशील कुमार, हिमांशु, कैलाश दिवाकर, जगदीश पांडे, शंकर पांडे, बिजेन्द्र बिष्ट, श्याम गुप्ता, और हर्षित समेत कई गणमान्य व्यक्तियों ने सहभागिता की।

कार्यक्रम में स्कूली बच्चों और पर्यावरण मित्रों की भागीदारी विशेष रूप से उल्लेखनीय रही। बच्चों ने उत्साहपूर्वक वृक्ष लगाए और पर्यावरण के प्रति जागरूकता के संदेश दिए। इस अवसर पर सभी प्रतिभागियों ने यह संकल्प लिया कि वे हर वर्ष अपने जन्मदिन पर एक पौधा अवश्य लगाएंगे।

वक्ताओं ने “उत्तराखंड को बचाना है, तो हर एक व्यक्ति को वृक्ष लगाना है” का नारा बुलंद करते हुए कहा कि प्रकृति और मानव के बीच संतुलन बनाए रखने के लिए वृक्षारोपण अत्यंत आवश्यक है।

पार्षद विरेन्द्र सिंह बिष्ट ने कहा कि, “यह कार्यक्रम केवल पौधे लगाने का आयोजन नहीं था, बल्कि यह हमारी भावी पीढ़ी के लिए एक हरित और सुरक्षित उत्तराखंड का सपना साकार करने की दिशा में एक सामूहिक प्रयास था। पर्यावरण की रक्षा हर नागरिक का नैतिक कर्तव्य है और हमें मिलकर इसकी जिम्मेदारी निभानी होगी।

For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment