Prabhat Chingari
उत्तराखंडराजनीती

पीएम मोदी ने सर्वाधिक कार्य महिलाओं के विकास के लिए किए : सीएम

अल्मोड़ा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एक दिवसीय दौरे पर अल्मोड़ा जनपद में द्वाराहाट पहुंचे। कार्यक्रम में शामिल होने द्वाराहाट पहुंचे सीएम पुष्कर सिंह धामी ने आज द्वाराहाट में रोड शो किया। सीएम के रोड शो में भारी भीड़ उमड़ पड़ी। इस दौरान लोगों ने जमकर फूल बरसाए। साथ ही धामी-धामी के नारे भी लगाए।

आपको बता दें कि अल्मोड़ा जिले के द्वाराहाट में शुक्रवार को सीएम धामी गोचर कुमाऊं इंजीनियरिंग कॉलेज द्वाराहाट के मैदान में हेलीकॉप्टर से उतरे। बीजेपी कार्यकर्ताओं ने सीएम धामी का फूल मालाओं से तथा पुष्कर धामी जिंदाबाद के नारेबाजी कर जोरदार स्वागत किया। मुख्यमंत्री को देखने के लिए दूर-दूर से लोग पहुंचे।
करीब एक किलोमीटर के रोड शो के दौरान छत से लेकर सड़कों के दोनों ओर लोगों की भीड़ रही। शहर के लोगों ने पूरे उत्साह के साथ सीएम का स्वागत किया। सीएम धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बिना राम मंदिर बनना मुश्किल था। आज पीएम मोदी के कारण अयोध्या में मंदिर बना। कश्मीर में 370 समाप्त हुआ।

पीएम ने देश में महिलाओं के लिए सबसे अधिक काम किए। उनसे सवाल करना चाहिए जिन्होंने 60 साल में महिलाओं के लिए कोई काम नहीं किए। सीएम धामी ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि हल्द्वानी में हुई घटना में शामिल उपद्रवियों और अराजक तत्वों पर कार्रवाई लगातार जारी है।

Related posts

उत्तराखंड अक्षय ऊर्जा विकास एजेंसी ने दूरस्थ और पर्वतीय क्षेत्रों में सौर परियोजनाओं के विस्तार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई 

cradmin

टीएचडीसीआईएल ईटी गवर्नमेंट डिजिटेक अवार्ड्स- 2025 के “आपदा प्रबंधन में डिजिटल नवाचार- गोल्ड कैटेगरी” से सम्मानित

prabhatchingari

तीन ‘ग्रोथ डाइवर्स’ से पूरे होंगे राज्य के तीन बड़े लक्ष्य…

cradmin

चारधाम यात्रा के दृष्टिगत पुलिस महानिदेशक उत्तराखण्ड़ ने जोशीमठ में ली पुलिस अधिकारियों की गोष्ठी

prabhatchingari

राज्यपाल के अभिभाषण के साथ ही यूपी विधानसभा के बजट सत्र 2025 का हुआ आगाज

prabhatchingari

सबसे जरूरतमंद महिलाओं को सशक्त करेगी एकल महिला स्वरोजगार योजना : रेखा आर्या

prabhatchingari

Leave a Comment