Prabhat Chingari
उत्तराखंडव्यापार

कृषि ड्रोन के वित्तपोषण हेतु पीएनबी का आईओटेकवर्ल्ड एविगेशन प्राइवेट लिमिटेड के साथ समझौता

देहरादून- 26 फरवरी 2024: पंजाब नैशनल बैंक (पीएनबी), देश के अग्रणी सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक, ने कृषि अवसंरचना निधि (एआईएफ) योजना के अंतर्गत कृषि ड्रोन के वित्तपोषण के लिए आईओटेकवर्ल्ड एविगेशन प्राइवेट लिमिटेड के साथ एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर करके एक महत्वपूर्ण साझेदारी की है।

इस समझौता समारोह में, सुनील कुमार चुघ (पीएनबी मुख्य महाप्रबंधक – रैम एवं वित्तीय समावेशन प्रभाग) की उपस्थिति में श्री कुलदीप सिंह राणा (पीएनबी महाप्रबंधक-कृषि प्रभाग) एवं श्री दीपक भारद्वाज (निदेशक – आईओटेकवर्ल्ड एविगेशन प्राइवेट लिमिटेड) के बीच समझौता हुआ।

आईओटेकवर्ल्ड एविगेशन प्राइवेट लिमिटेड, कृषि छिड़काव, प्रसार, फसल स्वास्थ्य निगरानी, भूमि मानचित्रण के लिए हवाई सर्वेक्षण एवं डेटा संग्रहण के लिए उपयोग किए जाने वाले उन्नत कृषि ड्रोन का निर्माण करता है। कृषि कार्यों में ड्रोन का एकीकरण न केवल संसाधनों के उपयोग को अनुकूलित करता है बल्कि उत्पादकता में भी सुधार करता है।

यह समझौता भारतीय कृषि क्षेत्र में कृषि लागत को कम करने एवं एक उन्नत ड्रोन इकोसिस्टम को एकीकृत करने के लिए बैंक एवं आईओटेकवर्ल्ड की संयुक्त प्रतिबद्धता को दर्शाता करता है।

Related posts

मिसराज पट्टी के आपदा प्रभावित परिवारों के विस्थापन की मांग पर डीएम ने गठित की कमेटी

prabhatchingari

ओएनजीसी के सहयोग से बाढ़ प्रभावित परिवारों को वितरित की गई राहत सामग्री

cradmin

श्री झण्डे जी पर नतमस्तक होकर लाखों श्रद्धालुओं ने झुकाए शीश

prabhatchingari

NDRF ने प्रशिक्षण में सिखाए विभिन्न प्रकार की आपदाओं से निपटने के तरीके

prabhatchingari

मानव अधिकार संरक्षण के लिए कार्यरत संस्थाओं को संरक्षण दिए जाने का एक्ट में है प्रावधान: न्यायमूर्ति राजेश टंडन

cradmin

पहाड़ों से अवसर के केंद्रों तक… ‘देवभूमि उद्यमिता योजना’: उत्तराखंड के युवाओं को आत्मनिर्भरता की ओर अग्रसर करती पहल…  

cradmin

Leave a Comment