Prabhat Chingari
उत्तराखंडव्यापार

पीएनबी ने केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के साथ एमओयू पर हस्ताक्षर किया

देहरादून –    सार्वजनिक क्षेत्र में भारत के अग्रणी बैंकों में से एक पंजाब नैशनल बैंक (पीएनबी) ने केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल  के साथ एक एमओयू पर हस्ताक्षर किए हैं। पीएनबी अपनी प्रमुख योजना “पीएनबी रक्षक प्लस” के तहत सीआरपीएफ के सभी सेवारत कर्मियों और पेंशनभोगियों को बढ़े हुए बीमा कवरेज और अन्य लाभों के साथ कई तरह की सेवाएं प्रदान कर रहा है।

इस मौजूदा एमओयू में किए गए संशोधन का आदान-प्रदान पंजाब नेशनल बैंक के कार्यपालक निदेशक श्री बिभु प्रसाद महापात्र और सीआरपीएफ के डीआईजी (प्रशासन) श्री डी.एस. नेगी की उपस्थिति में, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के महानिदेशालय, सीजीओ कॉम्प्लेक्स, लोधी रोड, नई दिल्ली-110003 में हुआ।

बैंक और सीआरपीएफ के अन्य वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में, पीएनबी के मुख्य महाप्रबंधक श्री बिनय कुमार गुप्ता और महानिदेशालय, सीआरपीएफ, नई दिल्ली के पुलिस महानिरीक्षक (प्रशासन) श्री ज़ाकी अहमद, आईपीएस ने एमओयू पर हस्ताक्षर किए।

इसके अलावा, रक्षक खाताधारक के आश्रितों और परिवारों को भी कई लाभ दिए जा रहे हैं।

बैंक केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को समर्पित है और भविष्य में भी इस कार्य को जारी रखेगा।

 

 

Related posts

पुरुष उत्तराखंड प्रीमियर लीग 2025: ऋषिकेश फाल्कन्स ने रोमांचक चेज में हरिद्वार एल्मास को चौंकाया* ~ एक हाई-ऑक्टेन मुकाबले में, ऋषिकेश फाल्कन्स ने हरिद्वार एल्मास को चार विकेट से हराकर 194 रन के चुनौतीपूर्ण लक्ष्य का सफल पीछा किया, जिससे यूपीएल के ब्लॉकबस्टर मंडे का रोमांच चरम पर पहुंच गया देहरादून, 29 सितंबर 2025: राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में ऋषिकेश फाल्कन्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी। हरिद्वार एल्मास के कप्तान कुणाल चंदेला ने गज़ब की फॉर्म बरकरार रखते हुए 53 गेंदों में 83 रन (सात चौके, पांच छक्के) की कप्तानी पारी खेली और टीम को 193/3 के मजबूत स्कोर तक पहुंचाया। पारी की शुरुआत में उन्होंने दक्ष अवाना (27 गेंद, 30 रन) के साथ मिलकर पहले विकेट के लिए 67 रन जोड़े। पहला विकेट गिरने के बाद नीरज राठौर ने ताबड़तोड़ अंदाज में सिर्फ 11 गेंदों में 23 रन बनाए, जिसमें दो ऊंचे छक्के भी शामिल थे। अंतिम ओवरों में सौरव चौहान ने 17 गेंदों पर 30 रन की तेज पारी खेलकर स्कोर को रफ्तार दी। फाल्कन्स के जगमोहन नागरकोटी ने 47 रन देकर तीन विकेट लिए। बड़े लक्ष्य का पीछा करते हुए ऋषिकेश फाल्कन्स ने दबाव में धैर्य दिखाया। ओपनर एलन चेतन ने आतिशी पारी खेलते हुए केवल 28 गेंदों में 71 रन (दो चौके, तीन छक्के) बनाए और टीम के लिए शानदार शुरुआत की। चेतन और अभ्युदय ने पावरप्ले के भीतर 81 रन की मैच-डिफाइनिंग साझेदारी की। इसके बाद पूर्वांश ध्रुव ने 26 गेंदों में 33 रन का योगदान दिया, जबकि कप्तान अखिल सिंह रावत (36 गेंद, नाबाद 49) और सुचित जे (10 गेंद, नाबाद 11) ने आखिरी ओवरों में संयम दिखाते हुए टीम को जीत दिलाई। उनकी नाबाद साझेदारी ने ऋषिकेश को तीन गेंद शेष रहते जीत दिला दी। मैच के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का पुरस्कार एलन चेतन को उनकी 28 गेंदों में 71 रन की आक्रामक पारी के लिए दिया गया। समाप्त

cradmin

ग्राफिक एरा में अंतर्राष्ट्रीय एफडीपी शुरू

cradmin

मोटोरोला ने लॉन्च किया रेज़र 50 अल्ट्रा

prabhatchingari

विकसित भारत @ 2047 के लक्ष्य पर पीआरएसआई राष्ट्रीय सम्मेलन में गहन मंथन

cradmin

टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड द्वारा ‘जलविद्युत क्षमता के दोहन’ पर लहर कॉन्क्लेव का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया

prabhatchingari

मुख्यमंत्री धामी ने वीडियो संदेश के माध्यम से दी बधाई, कहा उपनल के माध्यम से जल्द ही विदेशों में भी मिलेगा रोजगार

prabhatchingari

Leave a Comment