Advertisement

सार्वजनिक स्थानों पर जाम छलकाना पड़ा भारी, 22 पर पुलिस की कार्रवाई

By: Naveen Joshi

On: Thursday, July 2, 2026 9:26 PM

Google News
Follow Us

 

देहरादून। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत रायवाला पुलिस ने सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने और हुड़दंग करने वालों के खिलाफ सघन अभियान चलाते हुए 22 लोगों को हिरासत में लिया।

पुलिस के अनुसार, पिछले दो दिनों के दौरान रायवाला क्षेत्र में सड़क किनारे, सार्वजनिक स्थानों तथा वाहनों में बैठकर शराब पीने और पिलाने वालों के विरुद्ध विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। कार्रवाई के दौरान कुल 22 व्यक्तियों को हिरासत में लेकर थाने लाया गया, जहां पूछताछ के बाद उनके विरुद्ध पुलिस अधिनियम के तहत चालानी कार्रवाई की गई। साथ ही भविष्य में दोबारा ऐसी हरकत न करने की सख्त चेतावनी देकर उन्हें छोड़ दिया गया।

पुलिस का कहना है कि सार्वजनिक स्थानों को मयखाना बनाने, शराब पीकर हुड़दंग करने तथा कानून-व्यवस्था भंग करने वालों के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। शराब पीकर वाहन चलाने वालों और सार्वजनिक स्थानों पर नशा करने वालों के विरुद्ध भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment